खगड़िया(जय चन्द्र कुमार)।
जिले के पसराहा थाना अंतर्गत पसराहा जाने वाली सड़क के समीप एनएच 31 पर शनिवार की संध्या कार और बस के बीच आमने-सामने की हुई टक्कर में कार चालक गंभीर रुप से जख्मी हो गया।टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार चालक कार में बुरी तरह फंस गया।स्थानीय लोगों ने कार में बुरी तरह फंसे चालक को किसी तरह निकाला और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।हालांकि कार में चालक के सिवाय कोई और नहीं था।बस में सवार यात्रियों को हल्की चोटें आने की बात कही जा रही है।मिल रही जानकारी के अनुसार बेगूसराय से नवगछिया की ओर जा रही न्याय रथ नामक बस और नवगछिया से खगड़िया की ओर जा रही कार के बीच जबरदस्त टक्कर हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पसराहा थाना पुलिस ने बस के सभी यात्रियों को गंतव्य की ओर भेज दिया है।पसराहा गांव जाने वाली ढ़ाला के समीप घटित इस घटना में जख्मी कार चालक की पहचान रोहतास जिला निवासी चंदन कुमार के रुप में हुई है।
इधर,पसराहा थानाध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया कि कार में मात्र चालक ही सवार थे,जबकि बस में करीब डेढ़ दर्जन यात्री सवार थे।बस और कार को को जब्त कर लिया गया है।
जख्मी कार चालक को बेहतर इलाज के लिए खगड़िया भेज दिया गया है।
खगड़िया
बस और कार के बीच आमने-सामने की टक्कर में कार के उड़े परखच्चे,कार चालक बुरी तरह जख्मी
खगड़िया(जय चन्द्र कुमार)। जिले के पसराहा थाना अंतर्गत पसराहा जाने वाली सड़क के समीप एनएच 31 पर शनिवार की संध्या कार और बस के बीच आमने-सामने की हुई टक्कर में कार चालक गंभीर रुप से जख्मी हो गया।टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार चालक कार में बुरी तरह फंस गया।स्थानीय लोगों ने कार में बुरी तरह फंसे चालक को किसी तरह निकाला और उसे इलाज के लिए अ

जिले के पसराहा थाना अंतर्गत पसराहा जाने वाली सड़क के समीप एनएच 31 पर शनिवार की संध्या कार और बस के बीच आमने-सामने की हुई टक्कर में कार चालक गंभीर रुप से जख्मी हो गया।टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार चालक कार में बुरी तरह फंस गया।स्थानीय लोगों ने कार में बुरी तरह फंसे चालक को किसी तरह निकाला और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।हालांकि कार में चालक के सिवाय कोई और नहीं था।बस में सवार यात्रियों को हल्की चोटें आने की बात कही जा रही है।मिल रही जानकारी के अनुसार बेगूसराय से नवगछिया की ओर जा रही न्याय रथ नामक बस और नवगछिया से खगड़िया की ओर जा रही कार के बीच जबरदस्त टक्कर हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पसराहा थाना पुलिस ने बस के सभी यात्रियों को गंतव्य की ओर भेज दिया है।पसराहा गांव जाने वाली ढ़ाला के समीप घटित इस घटना में जख्मी कार चालक की पहचान रोहतास जिला निवासी चंदन कुमार के रुप में हुई है।
जख्मी कार चालक को बेहतर इलाज के लिए खगड़िया भेज दिया गया है।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।