खगड़िया(श्रवण आकाश)।
दिल्ली नगर निगम के चुनाव में भाजापा के टिकट जीत का पताका लहराते हुए पार्षद पद पर निर्वाचित हुए परबत्ता प्रखंड अंतर्गत लगार पंचायत के चकप्रयाग गांव निवासी स्वर्गीय रासो चौधरी व कृष्णा देवी के पुत्र चंदन कुमार चौधरी का पैतृक गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
बीते माह दिल्ली नगर निगम के चुनाव में वार्ड नंबर 163 संगम बिहार से पार्षद पद पर निर्वाचित हुए चंदन कुमार चौधरी चुनाव में मिली जीत के बाद पहली बार मंगलवार को अपने पैतृक गांव चकप्रयाग पहुंचे।चंदन को देखने के लिए न केवल लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी,बल्कि अगुआनी, परबत्ता,डुमरिया बुजुर्ग सहित विभिन्न जगहों पर लोगों ने उनका भव्य स्वागत भी फूल-मालाओं से किया।
कन्हैयाचक गांव स्थित काली मंदिर,स्वर्ण देवी दुर्गा मंदिर नयागांव सतखुट्टी,महावीर मंदिर दुर्गा मंदिर चकप्रयाग में माथा टेककर मां का आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने कहा कि,लोगों से मिले आशीर्वाद की बदौलत ही वह दिल्ली में अपना झंडा बुलंद कर सके हैं।
निवास चौधरी, अमित कुमार,गौतम कुमार, मनीष राय,रौशन राय,भूषण राय,मनुज राय,श्रीकृष्ण सिंह,शंकर सिंह,राजन कुमार आदि सहित दर्जनों लोगों की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि,मानव सेवा ही उनकी पहली प्राथमिकता रही है और उसी के बदौलत दिल्ली के लोगों ने उन्हें भरपूर आशीर्वाद दिया है।बता दें कि,चंदन कुमार चौधरी दिल्ली दक्षिण विहार के भाजपा मंत्री हैं, जबकि उनकी पत्नी भाजपा महिला मोर्चा की प्रवक्ता हैं।
खगड़िया
दिल्ली नगर निगम के चुनाव में जीत का पताका लहराकर पार्षद बने चंदन कुमार का चकप्रयाग गांव में भव्य स्वागत,चंदन ने कहा-मानव सेवा ही उनकी पहली प्राथमिकता
खगड़िया(श्रवण आकाश)। दिल्ली नगर निगम के चुनाव में भाजापा के टिकट जीत का पताका लहराते हुए पार्षद पद पर निर्वाचित हुए परबत्ता प्रखंड अंतर्गत लगार पंचायत के चकप्रयाग गांव निवासी स्वर्गीय रासो चौधरी व कृष्णा देवी के पुत्र चंदन कुमार चौधरी का पैतृक गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। बीते माह दिल्ली नगर निगम के चुनाव में वार्ड नंबर 163 संगम बिहार से पार्षद पद प

दिल्ली नगर निगम के चुनाव में भाजापा के टिकट जीत का पताका लहराते हुए पार्षद पद पर निर्वाचित हुए परबत्ता प्रखंड अंतर्गत लगार पंचायत के चकप्रयाग गांव निवासी स्वर्गीय रासो चौधरी व कृष्णा देवी के पुत्र चंदन कुमार चौधरी का पैतृक गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
निवास चौधरी, अमित कुमार,गौतम कुमार, मनीष राय,रौशन राय,भूषण राय,मनुज राय,श्रीकृष्ण सिंह,शंकर सिंह,राजन कुमार आदि सहित दर्जनों लोगों की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि,मानव सेवा ही उनकी पहली प्राथमिकता रही है और उसी के बदौलत दिल्ली के लोगों ने उन्हें भरपूर आशीर्वाद दिया है।बता दें कि,चंदन कुमार चौधरी दिल्ली दक्षिण विहार के भाजपा मंत्री हैं, जबकि उनकी पत्नी भाजपा महिला मोर्चा की प्रवक्ता हैं।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।