एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया
खगड़िया/परबत्ता,30 जून।जिले के परबत्ता प्रखंड अंचल कार्यालय में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब CO हरिनाथ राम पर एक युवक ने उनके कार्यालय कक्ष में घुसकर हमला कर दिया।प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार,CO हरिनाथ राम अपने कक्ष में नियमित प्रशासनिक कार्य निपटा रहे थे, तभी सलारपुर निवासी अनोज सिंह कार्यालय में पहुंचा और अचानक मारपीट शुरु कर दी।शोर सुनकर कार्यालय कर्मियों और सुरक्षाकर्मियों ने दौड़कर आरोपी को पकड़ लिया।सूचना पर पहुंची परबत्ता पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।हालांकि गिरफ्तार किए गए आरोपी अनोज सिंह ने सफाई देते हुए दावा किया है कि वह एक जमीन संबंधी मामले के समाधान के लिए महीनों से अंचल कार्यालय के चक्कर काट रहा था।काम नहीं होने से परेशान होकर उसने गुस्से में ये कदम उठाया।
घटना की पुष्टि करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार पंडित सहित परबत्ता थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।CCTV फुटेज खंगाला जा रहा है,ताकि पता चले कि ये अचानक हुआ गुस्से का विस्फोट था या पीछे कोई सुनियोजित साजिश है।
बताया गया आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।उन्होंने बताया कि घटना के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक गार्ड भी घायल हुआ है।प्रारंभिक जांच में हमलावर के साथ तीन अन्य युवकों की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।पुलिस उनकी पहचान और भूमिका की जांच में जुटी हुई है।घटना कार्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है,जिसकी फुटेज खंगाली जा रही है।
इधर,घटना की सूचना मिलते ही गोगरी एसडीओ संजय कुमार अंचल कार्यालय पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी अधिकारी पर हमला किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।वहीं,पूर्व मुखिया पवन कुमार चौधरी ने इसे सुनियोजित हमला बताते हुए सभी आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
बहरहाल,इस घटना के बाद सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।लेकिन, सुलगता सवाल तो ये है कि,जब सरकारी दफ्तर में बैठा CO ही सुरक्षित नहीं,तो आम जनता का क्या होगा?महीनों से चक्कर काटने वाला शख्स अगर हिंसा पर उतर आया तो इसके दो मतलब हैं।या तो सिस्टम में भ्रष्टाचार और लेट-लतीफी चरम पर है,या फिर जमीन माफिया ने CO को धमकाने के लिए मोहरे का इस्तेमाल किया है।ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि, आगे-आगे होता है क्या???
खगड़िया
खगड़िया के परबत्ता CO दफ्तर में दिनदहाड़े बवाल,सरकारी काम कर रहे CO हरिनाथ राम पर युवक का हमला,आरोपी अनोज सिंह गिरफ्तार,CCTV फुटेज से खुलेगा राज!!
एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया खगड़िया/परबत्ता,30 जून।जिले के परबत्ता प्रखंड अंचल कार्यालय में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब CO हरिनाथ राम पर एक युवक ने उनके कार्यालय कक्ष में घुसकर हमला कर दिया।प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार,CO हरिनाथ राम अपने कक्ष में नियमित प्रशासनिक कार्य निपटा रहे थे, तभी सलारपुर निवासी अनोज सिंह कार्यालय में पहुंचा और अचानक मारपीट शु


एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया
घटना की पुष्टि करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार पंडित सहित परबत्ता थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।CCTV फुटेज खंगाला जा रहा है,ताकि पता चले कि ये अचानक हुआ गुस्से का विस्फोट था या पीछे कोई सुनियोजित साजिश है।


पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।