खगड़िया।

 

   

जिले के चौथम थाना अंतर्गत करुआ मोड़ बायपास के समीप एनएच 107 पर गुरुवार को पत्नी व बच्चे के साथ बाइक पर सवार होकर ससुराल जा रहे युवक को गोली मारकर जख्मी किए जाने के मामले में आरोपित मुखिया को गिरफ्तार कर लिया गया है।गिरफ्तार किए गए शख्स सहरसा जिले के घौरदौड़ पंचायत के मुखिया मुकेश शर्मा हैं। बीते गुरुवार को करुआमोड़ पुल के समीप एनएच 107 पर गुरुवार को बेखौफ अपराधियों ने सहरसा जिले के बनमा इटहरी ओपी अंतर्गत भगवानपुर गांव निवासी राजेन्द्र यादव के 30 वर्षीय पुत्र पवन यादव को उस समय गोली मार दी थी,जब वह पत्नी और बच्चे के साथ बाइक पर सवार होकर सहरसा से नवगछिया जा रहे थे।आस-पास के लोगों द्वारा गंभीर रुप से जख्मी हालत में उसे चौथम सीएचसी लाया गया।प्राथमिक उपचार के बाद उसे खगड़िया सदर अस्पताल भेजा दिया गया,लेकिन स्थिति बिगड़ता देख उसे बेगूसराय रेफर कर दिया गया। जख्मी युवक ने पुलिस बताया था कि,सहरसा जिले के बनमा प्रखण्ड अंतर्गत हरदौत पंचायत के मुखिया को 9 माह पहले 30 हजार रुपया दिया था।मुखिया रुपया नहीं लौटा रहा था।इसी बात को लेकर मारपीट हुई थी।इधर,चौथम थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि,मामले में आरोपित किए गए मुखिया मुकेश शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

ज्योति कुमारी की रिपोर्ट