मोहम्मद नैयर की रिपोर्ट
खगड़िया।जिले के बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के कुछ हिस्सों में सियार के आतंक से छोटे-छोटे बच्चे खासे परेशान हैं। खेत मे बकरी चराने के दौरान सियार ने दो बच्चों को काटकर गंभीर रुप से घायल कर दिया।इलाज के लिए दोनों को बेलदौर पीएचसी में भर्ती कराया गया।सोमवार की सुबह घटित इस घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि,बेलदौर थाना क्षेत्र के कुम्हरैली गांव निवासी बिजो चौधरी की पुत्री चंदा कुमारी करबैला बहियार में मां के साथ खेत गई थी।इसी दौरान सियार ने बच्ची पर हमला कर उसे घायल कर दिया।दूसरी ओर सहरसा जिले के पचगछिया गांव के अशोक मुखिया का पुत्र कृष्ण कुमार कुम्हरैली गांव के समीप बकरी चरा रहा था।इसी दौरान सियार ने बालक पर हमला कर उसे घायल कर दिया।चीख-पुकार सुनकर खेत में काम कर रहे मजदूरों ने बच्चों की जान बचाई।
खगड़िया
सियार के आतंक से बच्चे दहशतदा,बकरी चराने खेत गए बच्चों को सियार ने काट खाया
मोहम्मद नैयर की रिपोर्ट खगड़िया।जिले के बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के कुछ हिस्सों में सियार के आतंक से छोटे-छोटे बच्चे खासे परेशान हैं। खेत मे बकरी चराने के दौरान सियार ने दो बच्चों को काटकर गंभीर रुप से घायल कर दिया।इलाज के लिए दोनों को बेलदौर पीएचसी में भर्ती कराया गया।सोमवार की सुबह घटित इस घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि,बेलदौर थाना क्षेत्र के कुम्हरैली

खगड़िया।जिले के बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के कुछ हिस्सों में सियार के आतंक से छोटे-छोटे बच्चे खासे परेशान हैं। खेत मे बकरी चराने के दौरान सियार ने दो बच्चों को काटकर गंभीर रुप से घायल कर दिया।इलाज के लिए दोनों को बेलदौर पीएचसी में भर्ती कराया गया।सोमवार की सुबह घटित इस घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि,बेलदौर थाना क्षेत्र के कुम्हरैली गांव निवासी बिजो चौधरी की पुत्री चंदा कुमारी करबैला बहियार में मां के साथ खेत गई थी।इसी दौरान सियार ने बच्ची पर हमला कर उसे घायल कर दिया।दूसरी ओर सहरसा जिले के पचगछिया गांव के अशोक मुखिया का पुत्र कृष्ण कुमार कुम्हरैली गांव के समीप बकरी चरा रहा था।इसी दौरान सियार ने बालक पर हमला कर उसे घायल कर दिया।चीख-पुकार सुनकर खेत में काम कर रहे मजदूरों ने बच्चों की जान बचाई।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।