राजेश सिन्हा की रिपोर्ट भारतीय जनता पार्टी के खगड़िया जिला मुख्यालय के समीरनगर स्थित खगड़िया जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रेस वार्ता में भाजपा के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष सह बोचहा की निवर्तमान विधायक श्रीमती बेबी देवी द्वारा आम बजट पर चर्चा की गई।श्रीमती बेबी देवी ने कहा कि पारित बजट में गांव के गरीब,किसान,मजदूर, महिला,युवा कारोबारी सहित बुजुर्गों का ख्याल रखा गया है। ===================================== बजट से सभी वर्ग को फायदा होगा।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की बजट में बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान केन्द्रीत रखा गया है।सड़क,परिवहन व रक्षा-सुरक्षा सहित अर्थ शक्ति बनने की ओर भारत अग्रसर है।गरीबों के कल्याण एवं महिला सशक्तिकरण के लिए भी इस बजट में प्रावधान किया गया है।वन नेशन,वन राशन कार्ड को लागू किया गया है।निर्वतमान विधायक के मुताबिक इस बजट में स्वास्थ्य संरचना पर भी अच्छा कार्य किया गया है।कृषि सुधार एवं किसान कल्याण को प्राथमिकता दी गई है।भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह,जिला महामंत्री जितेंद्र यादव,रवि राज सिंह, जिला उपाध्यक्ष अश्वनी सिंह,जिला मंत्री कुलदीप आनंद,जिला मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।इसके पूर्व भाजपा नेताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष सह निवर्तमान विधायक बेबी देवी को अंग वस्त्र एवं बुके देकर उनका खगड़िया में स्वागत किया एवं अभिनंदन के गीत गुनगुनाए। =====================================