खगड़िया
बिहार विद्यालय शिक्षा समिति की संकुल स्तरीय दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित,शिक्षा का अधिकार और उद्धेश्य पर डाला गया प्रकाश।।
प्रवीण कुमार प्रियांशु की रिपोर्ट अलौली(खगड़िया)।प्रखंड अंतर्गत शुम्भा पंचायत के लक्ष्मी देवी उच्च माध्यमिक विद्यालय में बिहार विद्यालय शिक्षा समिति की संकुल स्तरीय दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन विधिवत उद्घाटन कर किया गया। श्री शिवनारायण मध्य विद्यालय शुम्भा के प्रभारी प्रधानाध्यापक शंकर मोची ने उपस्थित प्रशिक्षाणार्थियों के समक्ष 'शिक्षा


अलौली(खगड़िया)।प्रखंड अंतर्गत शुम्भा पंचायत के लक्ष्मी देवी उच्च माध्यमिक विद्यालय में बिहार विद्यालय शिक्षा समिति की संकुल स्तरीय दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन विधिवत उद्घाटन कर किया गया।
श्री शिवनारायण मध्य विद्यालय शुम्भा के प्रभारी प्रधानाध्यापक शंकर मोची ने उपस्थित प्रशिक्षाणार्थियों के समक्ष 'शिक्षा का अधिकार और उद्देश्य'पर प्रकाश डालते हुए उक्त विषय को बारी-बारी कर समझाया तथा स्मार्ट क्लास के उपकरणों के संदर्भ में विडियो के माध्यम से सबों को समझाते हुए शिक्षा की आवश्यक्ता पर भी प्रकाश डाला। ***************************************************** उन्होंने विद्यालय के प्रति अपने अधिकार और दायित्वों को भी रेखांकित किया।
मौके पर संकुल समन्वयक प्रभारी ललित कुमार,लक्ष्मी देवी उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय निराला, मध्य विद्यालय अहुना के प्रधानाध्यापक बच्चनदेव कुमार सुमन,मध्य विद्यालय कंठारी के प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार के अलावे संकुल अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षा समिति सदस्यों की मौजूदगी रही।। **************************************************
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।