इरशाद अली की रिपोर्ट
खगड़िया।पटना के वेटनरी कॉलेज के ग्राउंड में आगामी 24जनवरी को आयोजित होने वाले जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मशताबदी समारोह की ऐतिहासिक सफलता की तैयारी को लेकर कमर कस लिया गया है।खगड़िया जिले से हजारों की संख्या में लोग इस समारोह में जुटेंगे।उक्त बातें जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने आज शुक्रवार को जिले के पनसलवा में बेलदौर विधान सभा स्तरीय जदयू की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
जदयू के बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिला अध्यक्ष श्री मंडल ने कर्पूरी जन्म शताबदी समारोह में हजारों की संख्या में पटना चलने की तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया।मंच संचालन चौथम प्रखण्ड अध्यक्ष अशोक राय कर रहे थे।
जिला अध्यक्ष श्री मंडल ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के अधूरे सपने को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़े हैं।उन्होंने समाज के वंचित और उपेक्षित वर्गों को आरक्षण देकर सामाजिक,राजनीतिक,शैक्षणिक व आर्थिक रूप से सशक्त और मजबूत बनाने का काम किया है।वह समाजवादी विचारधारा की जड़ों को मजबूती से पकड़े हुए हैं,जिसे भाजपा हिलाने की जबरदस्त कोशिश कर रही है।
इस बार के लोकसभा चुनाव में संविधान,लोकतंत्र,पिछड़ा, अतिपिछड़ा,महिला व अनुसूचित जाति विरोधी नरेन्द्र मोदी सरकार को सबक सिखाने के लिए एकजुटता जरुरी है।इसलिए इस क्षेत्र से सर्वाधिक संख्या में पटना चलें और कर्पूरी ठाकुर जन्मशताबदी समारोह को ऐतिहासिकता का सबूत बनाएं।
उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में हमलोग चलें कि उस दिन पूरा पटना जदयूमय हो जाए।बैठक को विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल,जिला संगठन प्रभारी अमर कुमार सिंह,जिला उपाध्यक्ष नूतन सिंह पटेल,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल,आनन्दी प्रसाद सिंह,युवा जदयू के जिला अध्यक्ष सावन कुमार बन्टी,गोगरी प्रखण्ड अध्यक्ष मायाराम मंडल,विजय भगत,श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनय सिंह रोशन कुशवाहा,गुरूदेव कुमार पटेल,युवा जदयू के प्रखण्ड अध्यक्ष ऋषभ कुमार,भूपेन्द्र पंजीयार,महासचिव चन्देश्वरी राम,कौशल किशोर सिंह, विधायक प्रतिनिधि विजय भगत, अखिलेश कुमार एवं बिजली शर्मा आदि सहित पार्टी के दर्जनों साथियों ने संबोधित किया और जननायक कर्पूरी ठाकुर की सौ वीं जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित होने वाले शताब्दी समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पटना चलने की व्यवस्थाओं को लेकर अपना- अपना विचार व्यक्त किया।
खगड़िया
जननायक कर्पूरी ठाकुर के अधूरे सपने को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे सीएम नीतीश कुमार, 24जनवरी को जदयूमय हो जाएगा पटना:बबलू मंडल
इरशाद अली की रिपोर्ट खगड़िया।पटना के वेटनरी कॉलेज के ग्राउंड में आगामी 24जनवरी को आयोजित होने वाले जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मशताबदी समारोह की ऐतिहासिक सफलता की तैयारी को लेकर कमर कस लिया गया है।खगड़िया जिले से हजारों की संख्या में लोग इस समारोह में जुटेंगे।उक्त बातें जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने आज शुक्रवार को जिले के पनसलवा में बेलदौर विधान सभा स्








पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।