खगड़िया
बेकाबू हुए कोरोना ने प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दीपक कुमार की भी ले ली जान, खगड़िया व्यवहार न्यायालय के दंडाधिकारी सहित अन्य सहकर्मी हुए शोकाकुल*
एस.के.वर्मा व्यवहार न्यायालय,खगड़िया के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दीपक कुमार की भी कोरोना ने जान ले ली है।बोकारो निवासी श्री दीपक कुमार कोविड 19 से संक्रमित थे।आज दोपहर लगभग दो बजे पटना के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया। 20 अक्टूबर 1982 को जन्मे दीपक कुमार बोकारो के मूल निवासी थे।मिल रही जानकारी के अनुसार पटना में इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ती


व्यवहार न्यायालय,खगड़िया के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दीपक कुमार की भी कोरोना ने जान ले ली है।बोकारो निवासी श्री दीपक कुमार कोविड 19 से संक्रमित थे।आज दोपहर लगभग दो बजे पटना के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया। 20 अक्टूबर 1982 को जन्मे दीपक कुमार बोकारो के मूल निवासी थे।मिल रही जानकारी के अनुसार पटना में इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ती चली गई।यहां तक कि उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट भी दिया गया था।लेकिन उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो पाया और वह असमय काल के गाल में समा गए।वह अपने पीछे पत्नी, एक चार वर्षीय पुत्री और महज चार महीने का पुत्र छोड़ गए हैं।इधर सूचना मिलते ही व्यवहार न्यायालय के सभी दंडाधिकारी,कर्मी और अधिवक्तागण शोकाकुल हो गए और दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए शोक संवेदना प्रकट की है। ****************************************************
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।