खगड़िया(श्रवण आकाश)।

जिले के परबत्ता थाना अंतर्गत सियादतपुर अगुआनी पंचायत के डुमरिया बुजुर्ग गांव में रविवार की देर शाम बेखौफ अपराधियों ने दुग्ध समिति में दूध देकर वापस घर लौट रहे पशुपालक को गोली मार दी।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से गोली का शिकार हुए युवक को परबत्ता सीएचसी ले जाया गया,लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर आशुतोष कुमार के द्वारा उसे बेहतर इलाज के बावत रेफर कर दिया गया है।गंभीर रुप से जख्मी युवक की पहचान पवन मिश्रा के 18 वर्षीय पुत्र ऋषव मिश्रा के रूप में की गई है।जानकारी के अनुसार रविवार की शाम ऋषव मिश्रा दूध लेकर फेट पर गया था। दुग्ध समिति पर दूध देकर वह वापस घर लौट ही रहा था कि,अपराधियो ने ऋषव को टारगेट कर गोली फायर कर दिया।दाएं हाथ में गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया I इधर, गोली की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोगों को आता देखकर अपराधी फरार हो गया।हालांकि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।