खगड़िया(श्रवण आकाश)।
जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत करणा ग्राम के वार्ड संख्या 13 में विधायक निधि से नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन विधायक डॉक्टर संजीव कुमार ने किया।लुखो दास के घर से आंगनबाड़ी तक के सड़क का उद्घाटन करने पहुंचे विधायक का लोगों ने जोरदार स्वागत किया।स्वागत के दौरान महिला और पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी।विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि,यह सड़क महादलित लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी है।यह सड़क घनी आबादी के बीच की सड़क है।करीब सौ वर्षो से यह सड़क नहीं बनी थी।आपसी विवाद के कारण मामला फंसा हुआ था और लोगों को परेशानी हो रही थी।हमने इस सड़क को बनवा कर लोगों की समस्या को दूर किया है।परबत्ता विधानसभा क्षेत्र में समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों को विकास का लाभ मिल रहा है।उनके द्वारा सबको साथ लेकर चलने का काम किया जा रहा है और पूर्व विधायक सह बिहार सरकार के मंत्री आर एन सिंह जी के मार्गदर्शन में परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के चप्पे-चप्पे में सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि,आने वाले समय में परबत्ता विधान सभा मॉडल विधान सभा क्षेत्र के रुप में देखा जाएगा।उन्होंने विकास के लिए सीएम नीतीश कुमार की भी जमकर प्रशंसा की।इस अवसर पर विधायक ने अपने कार्यकाल में अर्जित की गई उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि, महागठबंधन की सरकार में बिहार के प्रत्येक गांव व शहर में विकास की बयार बह रही है।इस क्रम में सड़क व पुल-पुलिया का निर्माण सहित शिक्षा,चिकित्सा,सिंचाई,वन एवं पर्यावरण,स्वच्छता,शराब बंदी,बाल विवाह उन्मूलन, दहेज प्रथा,अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक,पिछड़ा-अति पिछड़ा कल्याण,सबका समानांतर विकास हुआ।साथ ही मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल का जल योजना,मुख्यमंत्री गली-नाली योजना,हर घर बिजली,हर खेत तक बिजली , पोखर,तलाब जीर्णोद्धार हुआ है।उसके बाद विधायक ने गोगरी प्रखंड के जनता फुटबॉल मैच का उद्घाटन किया।उन्होंने कहा कि,इस तरह का आयोजन होते रहना चाहिए।मौके पर जेडीयू के मीडिया प्रभारी साकेत कुमार, आरएन सिंह विचार मंच के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार जदयू नेता ध्रुव कुमार शर्मा, खिराडीह के मुखिया राहुल सिंह,एमएलसी प्रतिनिधि लतरु पटेल,इटहरी के मुखिया बबलू सिंह,मणिभूषण राय, माधवपुर मुखिया बंटू सिंह, लालरतन सिंह,राजेश झा, पंकज कुमार,ललन मुनि, एमडी जाहिद आलम,अमित कुमार,एमडी निहाल आदि उपस्थित थे।
खगड़िया
नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन करने पहुंचे विधायक डॉक्टर संजीव कुमार के स्वागत में उमड़ी भीड़, कहा-बिहार के मुखिया नीतीश कुमार के नेतृत्व में बह रही है विकास की बयार,आने वाले समय में मॉ
खगड़िया(श्रवण आकाश)। जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत करणा ग्राम के वार्ड संख्या 13 में विधायक निधि से नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन विधायक डॉक्टर संजीव कुमार ने किया।लुखो दास के घर से आंगनबाड़ी तक के सड़क का उद्घाटन करने पहुंचे विधायक का लोगों ने जोरदार स्वागत किया।स्वागत के दौरान महिला और पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी।विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि,यह सड़क महादलित

जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत करणा ग्राम के वार्ड संख्या 13 में विधायक निधि से नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन विधायक डॉक्टर संजीव कुमार ने किया।लुखो दास के घर से आंगनबाड़ी तक के सड़क का उद्घाटन करने पहुंचे विधायक का लोगों ने जोरदार स्वागत किया।स्वागत के दौरान महिला और पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी।विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि,यह सड़क महादलित लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी है।यह सड़क घनी आबादी के बीच की सड़क है।करीब सौ वर्षो से यह सड़क नहीं बनी थी।आपसी विवाद के कारण मामला फंसा हुआ था और लोगों को परेशानी हो रही थी।हमने इस सड़क को बनवा कर लोगों की समस्या को दूर किया है।परबत्ता विधानसभा क्षेत्र में समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों को विकास का लाभ मिल रहा है।उनके द्वारा सबको साथ लेकर चलने का काम किया जा रहा है और पूर्व विधायक सह बिहार सरकार के मंत्री आर एन सिंह जी के मार्गदर्शन में परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के चप्पे-चप्पे में सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।