इरशाद अली/खगड़िया ब्यूरो
खगड़िया।जिले के गोगरी नगर परिषद के वार्ड नंबर अठारह स्थित बड़ी चक ग्राम के एक घर में पड़ोसी द्वारा आग लगा देने का मामला सामने आया है।इस घटना में हजारों रुपए के नुकसान की बात कही गई है।इस मामले में बड़ी चक निवासी प्रमिला कुमारी यादव द्वारा थाना में आवेदन देकर अपने पड़ोसी दीपक कुमार जायसवाल, उनकी पत्नी रीना वर्मा,बेटे आदर्श कुमार सहित बेटी मोना कुमारी को आरोपित करते हुए कहा गया है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि आरोपितों द्वारा ही तीन मंजिलें मकान के ऊपरी तल्ले पर चदरा वाले मकान में आग लगा दिया गया है।आग लगने से उस कमरे में रखा गेहूं,मूंग, कपड़े,फर्नीचर आदि जल कर खाक हो गए।
पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है कि जब हम संध्या में छत पर पहुंचे तो आदर्श कुमार मेरे छत से अपने छत पर छलांग लगा रहा था।हालांकि उस समय ज्यादा गौर नहीं किया।लेकिन जब आग लगा हुआ देखा तो पूर्ण विश्वास हो गया कि उसने ही पूरे परिवार की मदद से आग लगाया है।
इधर इस मामले में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।बहरहाल,इस मामले को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है और जितनी मुंह,उतनी बातें हो रही है।
खगड़िया
क्या गोगरी के बड़ीचक में पड़ोसियों ने घर में लगायी आग!पुलिस कर रही मामले की पड़ताल,हजारों की संपत्ति नष्ट
इरशाद अली/खगड़िया ब्यूरो खगड़िया।जिले के गोगरी नगर परिषद के वार्ड नंबर अठारह स्थित बड़ी चक ग्राम के एक घर में पड़ोसी द्वारा आग लगा देने का मामला सामने आया है।इस घटना में हजारों रुपए के नुकसान की बात कही गई है।इस मामले में बड़ी चक निवासी प्रमिला कुमारी यादव द्वारा थाना में आवेदन देकर अपने पड़ोसी दीपक कुमार जायसवाल, उनकी पत्नी रीना वर्मा,बेटे आदर्श कुमार सहित

खगड़िया।जिले के गोगरी नगर परिषद के वार्ड नंबर अठारह स्थित बड़ी चक ग्राम के एक घर में पड़ोसी द्वारा आग लगा देने का मामला सामने आया है।इस घटना में हजारों रुपए के नुकसान की बात कही गई है।इस मामले में बड़ी चक निवासी प्रमिला कुमारी यादव द्वारा थाना में आवेदन देकर अपने पड़ोसी दीपक कुमार जायसवाल, उनकी पत्नी रीना वर्मा,बेटे आदर्श कुमार सहित बेटी मोना कुमारी को आरोपित करते हुए कहा गया है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि आरोपितों द्वारा ही तीन मंजिलें मकान के ऊपरी तल्ले पर चदरा वाले मकान में आग लगा दिया गया है।आग लगने से उस कमरे में रखा गेहूं,मूंग, कपड़े,फर्नीचर आदि जल कर खाक हो गए।
पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है कि जब हम संध्या में छत पर पहुंचे तो आदर्श कुमार मेरे छत से अपने छत पर छलांग लगा रहा था।हालांकि उस समय ज्यादा गौर नहीं किया।लेकिन जब आग लगा हुआ देखा तो पूर्ण विश्वास हो गया कि उसने ही पूरे परिवार की मदद से आग लगाया है।
इधर इस मामले में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।बहरहाल,इस मामले को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है और जितनी मुंह,उतनी बातें हो रही है।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।