नैयर आलम बेलदौर(खगड़िया)।बेलदौर थाना अंतर्गत माली गांव में भैंस चराने को लेकर दो पक्षों के बीच उपजे विवाद में एक पक्ष के 55 वर्षीय व्यक्ति सहित दो गंभीर रुप से घायल हो गए।परिजनों द्वारा जख्मी वृद्ध के साथ-साथ किशोर को आनन-फानन में पीएचसी पहुंचाया गया।लेकिन वृद्घ की गंभीर स्थिति को देखकर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हें बेहतर ईलाज के लिए खगडिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया।जबकि 14वर्षीय राहुल कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद पीएचसी से छुट्टी दे दी गई।घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि भैंस चराने के सवाल पर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ और बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई।नतीजतन माली पंचायत के वार्ड नं 9 निवासी स्वर्गीय कुलदीप यादव के लगभग 55 वर्षीय पुत्र बिलास यादव को गांव के ही वार्ड 9 निवासी चिचाय यादव के पुत्र बिजेंद्रर यादव ने लाठी डंडे से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया।इतना ही नहीं,बीच बचाव करने पहुंचे दिनेश यादव के 14 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार को भी नहीं बख्शा गया।घायलावस्था मे परिजनों ने दौनो को पीएचसी पहुंचाया। पीएचसी के डॉक्टरों ने घायल राहुल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी,जबकि गंभीर रुप से घायल वृद्ध को बेहतर इलाज के लिए खगडिया रेफर कर दिया गया।हालांकि इलाज के बाद वापस घर पहुंचे वृद्ध का इलाज ग्रामीण चिकित्सक द्वारा किया जा रहा है। इधर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव का कहना है कि पीड़ित द्वारा आवेदन दिए जाते ही विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।बहरहाल,घटना के बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव बरकरार है।