राजेश सिन्हा की रिपोर्ट कोविड-19की बढ़ती दूसरी लहर के कारण लोगों के जिंदगी की रफ्तार में एक बार फिर लगाम सा लग गया है।आम हो या खास,हर कोई इस कोरोना काल में अपने आपको बचाने में लगा तो है, लेकिन सामाजिक दूरी के साथ-साथ मास्क लगाने के प्रति सभी लोग सजग नहीं दिख रहे हैं।ऐसी स्थिति में सरकारी गाइड लाइन को ठेंगा दिखाने का सिलसिला भी चल रहा है।इस बीच मिल रही जानकारी के अनुसार आम लोगों को कोरोना संक्रमण के खतरों के प्रति जागरुक किए जाने को लेकर खगड़िया के जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष द्वारा आज मंगलवार अर्थात 13अप्रैल को कोविड जागरुकता रथ रवाना किया गया है। *************************************************** डीएम श्री घोष के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किए गए रथ के जरिए संपूर्ण जिले में लोगों को कोरोना संक्रमण के खतरों के प्रति अवगत कराने का काम किया जाएगा।जिला भ्रमण के दौरान यह रथ कोविड प्रोटोकॉल के पालन,मास्क प्रयोग को बढ़ावा देने, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने एवं अन्य सुरक्षात्मक उपायों के प्रति आम लोगों को जागरुक करने का कार्य करेगा।इतना ही नहीं,इस रथ के माध्यम से सरकार द्वारा जारी निर्देशों के पालन को ले लोगों से अपील भी की जाएगी।मौके पर उपविकास आयुक्त श्रीमती अभिलाषा शर्मा,अपर समाहर्ता शत्रुंजय कुमार मिश्र सिविल सर्जन अजय कुमार सिंह, डीपीएम सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। ***************************************************