खगड़िया
सीएम द्वारा उद्घाटित पर्यवेक्षण गृह का डीएम ने किया शुभारंभ,खगड़िया और बेगूसराय जिले के विधि विवादित बालकों एवं किशोरों के लिए है मुकम्मल व्यवस्था, त्रिनेत्र से होगी निगरानी*
राजेश सिन्हा स्थानीय ईवीएम गोदाम के समीप बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा निर्मित पर्यवेक्षण गृह का शुभारंभ आज शनिवार अर्थात 29 मई को खगड़िया के जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष द्वारा किया गया।इसके पूर्व डीएम ने घूम-घूम कर इस गृह का निरीक्षण किया और इसकी व्यवस्था के बारे में जानकारी भी ली।बाल संरक्षण इकाई के प्रभारी सहायक निदेशक टेशलाल सिंह ने जिलाधिक


स्थानीय ईवीएम गोदाम के समीप बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा निर्मित पर्यवेक्षण गृह का शुभारंभ आज शनिवार अर्थात 29 मई को खगड़िया के जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष द्वारा किया गया।इसके पूर्व डीएम ने घूम-घूम कर इस गृह का निरीक्षण किया और इसकी व्यवस्था के बारे में जानकारी भी ली।बाल संरक्षण इकाई के प्रभारी सहायक निदेशक टेशलाल सिंह ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि पर्यवेक्षण गृह से संबंधित सभी कर्मियों की न केवल नियुक्ति हो चुकी है बल्कि सभी ने योगदान भी दे दिया है।बताया गया कि पर्यवेक्षण गृह में एक अधीक्षक,हाउस फादर, रसोईया,सहायक और सफाई कर्मी की नियुक्ति की गई है।पर्यवेक्षण गृह के चारों ओर सुरक्षा की दृष्टि से ऊंची चहारदीवारी बनी हुई है।जिलाधिकारी ने पर्यवेक्षण गृह की व्यवस्था एवं उपलब्ध सुविधाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक निर्देश भी दिया।


पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।