एसडीएफ न्यूज ब्यूरो
![]()
खगड़िया।जिले के बेलदौर थाना अंतर्गत बाबा फुलेश्वर नाथ मंदिर के समीप जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में एक तीस वर्षीय युवक गोली लगने से बुरी तरह जख्मी हो गया।उसे आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र,बेलदौर लाया गया।लेकिन गंभीर होती जा रही स्थिति को देखते हुए उसे खगड़िया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।जख्मी युवक की पहचान बेलदौर नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 10 निवासी गणेशी साह के पुत्र राजीव कुमार के रुप में की गयी है।
जानकारी के मुताबिक,आज दोपहर में फुलेश्वर नाथ मंदिर के समीप स्थित सुधांशु सिंह डीपू के निकट बोबील गांव निवासी अग्नि देव महतो के पुत्र हीरा महतो आदि के बीच जमीनी विवाद सुलझाने को लेकर पंचायत हो रही थी।इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी और आक्रोश में आकर हीरा महतो के सहयोगी नवल कुमार यादव द्वारा गोली चलाना प्रारंभ कर दिया गया।इसी बीच एक गोली राजीव कुमार के सीने में जा लगी।घटना की सूचना मिलते ही बेलदौर थानाध्यक्ष पंकज प्रकाश के निर्देशानुसार मौके पर दल बल के साथ पहुंचे एसआई गौतम कुमार ने जख्मी युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,बेलदौर भेज दिया।जहां डॉक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए खगड़िया रेफर कर दिया गया।
इधर जख्मी युवक राजीव कुमार के पिता गणेशी साह ने बताया कि हीरा महतो को कहा गया कि जमीन मापी करवा लो।यदि मेरे इधर तुम्हारी जमीन निकलती है,तो तुम ले लेना।इसी बात को लेकर हीरा महतो के सहयोगी नवल कुमार यादव द्वारा गाली गलौज किया जाने लगा।विरोध करने पर दर्जनों चक्र गोलियां चलायी गयी।जिसमें एक गोली राजीव को लगी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि,उक्त स्थल पर करीब 1 दर्जन से अधिक गोलियां चली है।
खगड़िया
जमीनी विवाद को लेकर चली दर्जनों चक्र गोलियां, गोली लगने से एक युवक जख्मी, रेफर
एसडीएफ न्यूज ब्यूरो खगड़िया।जिले के बेलदौर थाना अंतर्गत बाबा फुलेश्वर नाथ मंदिर के समीप जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में एक तीस वर्षीय युवक गोली लगने से बुरी तरह जख्मी हो गया।उसे आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र,बेलदौर लाया गया।लेकिन गंभीर होती जा रही स्थिति को देखते हुए उसे खगड़िया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।जख्मी युवक की पहचान बेलदौर नगर पं



पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।