खगड़िया
जदयू में नई जान फूंकने की कवायद तेज,युवा जदयू जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने नए जिलाध्यक्ष बबलू मण्डल को सम्मानित करते हुए कहा- पार्टी में आई नई जान,खगड़िया सदर तथा अलौली विस में हुई हा
राजेश सिन्हा की रिपोर्ट सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद जदयू की खगड़िया इकाई में नई जान फूंकने की कवायद तेज हो गई है।प्रदेश नेतृत्व द्वारा बबलू मण्डल को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपते ही पार्टीजनों के बीच न केवल नया उत्साह देखने को मिल रहा है बल्कि विधानसभा चुनाव के दौरान खगड़िया सदर विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ अलौली विस पर पार्टी को मिली हार की समीक्षा भी शुरु


सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद जदयू की खगड़िया इकाई में नई जान फूंकने की कवायद तेज हो गई है।प्रदेश नेतृत्व द्वारा बबलू मण्डल को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपते ही पार्टीजनों के बीच न केवल नया उत्साह देखने को मिल रहा है बल्कि विधानसभा चुनाव के दौरान खगड़िया सदर विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ अलौली विस पर पार्टी को मिली हार की समीक्षा भी शुरु हो गई है।इधर बबलू मण्डल को नए सिरे से जिलाध्यक्ष पद सौंपे जाने पर युवा जदयू जिलाध्यक्ष बबलू मण्डल ने कहा है कि लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित हुए जिलाध्यक्ष बबलू मण्डल को नए सिरे से जिलाध्यक्ष पद सौंपे जाने से न केवल पार्टीजनों के बीच नए उत्साह का संचार हुआ है बल्कि कई पार्टीजनों की नाराजगी भी दूर हुई है। ========================= जिला अध्यक्ष बबलू मंडल को सम्मानित करते हुए जदयू के युवा जिला अध्यक्ष विक्रम यादव के साथ-साथ नगर अध्यक्ष छोटू सिंह,जिला कोषाध्यक्ष नवनीत कुमार सिंह,अलौली प्रखंड अध्यक्ष निरंजन कुमार सिंह,जिला महासचिव राहुल कुमार सहित अन्य पार्टीजनों ने जिलाध्यक्ष को बधाई दी है और कहा है कि 'जय जदयू जय बिहार, जय नीतीश कुमार' का नारा बुलंद हुआ है दूसरी तरफ जिलाध्यक्ष बबलू मण्डल ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए कहा है कि पार्टी के द्वारा जिस विश्वास के साथ उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्म्दारी सौंपी गई है,उस पर खड़े उतरने की वह भरपूर कोशिश तो करेंगे ही,पार्टीजनों को एकसूत्र में पिड़ोने की भी कोशिश करेंगे। =======================
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।