* राजेश सिन्हा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आज शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की खगड़िया इकाई के उत्साही कार्यकर्ताओं द्वारा इस वैश्विक महामारी के दौरान रक्तदान किया गया।कोरोना के प्रकोप के दौर में भी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर न केवल 'सेवा ही संगठन' के नारे को बुलंद किया गया बल्कि खगड़िया जिला मुख्यालय स्थित दुलारी कथा भवन में ब्लड बैंक, खगड़िया के सहयोग से स्वैच्छिक रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया।भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता संजय खंडेलिया के संयोजकत्व में आयोजित इस रक्तदान शिविर में भाजपा प्रवक्ता मनीष चौधरी,जिला मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय,जिला मंत्री पवन कुमार राय,आलौली मंडल अध्यक्ष ई.गौरव राज,अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश पासवान, आईटी सेल के सह संयोजक योगी निर्मल कुमार,युवा मोर्चा के टुनटुन कुमार टाइगर, अभिनव कुमार,अमित कुमार, नगर अध्यक्ष(ओबीसी)नीरज कुमार,नगर उपाध्यक्ष रितेश शर्मा इत्यादि ने उत्साह के साथ रक्तदान किया।अन्य कई सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भी काफी उत्साह के साथ रक्तदान किया।रक्तदान के उपरांत प्रदेश प्रवक्ता संजय खंडेलिया ने अपने संबोधन में कहा कि आपके द्वारा दान किया गया रक्त किसी इंसान की जान बचा सकता है।उन्होंने कहा कि रक्त दान अवश्य करना चाहिए।इसी के मद्देनजर वर्तमान परिस्थिति में भाजपा का एक एक कार्यकर्ता सेवा भाव के साथ कोरोना काल में आम आवाम को मदद पहुंचाने का काम कर रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने रक्त दान के लिए सबों को प्रेरित करते हुए रक्तदान करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को साधुवाद दिया और कहा कि आवश्यकतानुसार जिले के प्रखंड स्तर पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।दूसरी ओर मिल रही जानकारी के अनुसार जिला महामंत्री रवि सिंह राजपूत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बंदना कुमारी,व्यापार प्रकोष्ठ के प्रमोद साह,अमृत राज रंजन,शशि कुमार गुप्ता, अमृतांश जायसवाल,संजीव सैनी,रवि अग्रवाल सहित दर्जनों का रक्त तकनीकी कारण से नहीं लिया जा सका।हालांकि उपरोक्त कार्यकर्ताओं द्वारा इन जल्द ही अस्पताल जाकर रक्तदान करने की घोषणा की गई। इस रक्तदान शिविर के आयोजन में महती भूमिका निभाने वाले खगड़िया के ब्लड मेन नितिन दहलान को उनके सहयोग के लिए जिलाध्यक्ष द्वारा सम्मानित भी किया गया।