खगड़िया(गौरव सिन्हा)।
जिले के गंगौर थाना अंतर्गत रानीसकरपुरा निवासी नरेश महतो पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया है।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के द्वारा जख्मी नरेश महतो को खगड़िया सदर अस्पताल लाया गया।चाकू से जख्मी नरेश महतो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रानीसकर पुरा के कोषाध्यक्ष दिग्विजय महतो के पिता हैं।पुलिस को दिए लिखित आवेदन में रानीसकरपुरा निवासी नरेश महतो ने कहा है कि,वह कल गुरुवार को लगभग 04:45 में डंगरही रही स्थित अपने खेत में पानी पटवन के लिए गए थे।तभी सुरेश महतो और रौशन महतो ने वहां पहुंचकर उन्हें जमीन पर पटक दिया और दोनों ने उनके उपर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।चाकू उनकी छाती में लगने से वह जख्मी होकर चिल्लाने लगे।उन्हें चिल्लाता देख दोनों घटनास्थल से फरार हो गया।जख्मी नरेश महतो का कहना है कि,उन्होंने हाल ही में उन लोगों के विरुद्ध एक मुकदमा किया था।उसी मुकदमे को वापस लेने का उन पर दबाव बनाया जा रहा था।उनके द्वारा केस वापस लेने से इंकार किया जाना उन लोगों को नागवार लगा और जान लेने की नियत से खेत पहुंचकर उन पर चाकू से हमला किया गया।
इधर, गंगौर थानाध्यक्ष संजीब कुमार का कहना है कि, मामला दर्ज कर मामले की गहन पड़ताल की जा रही है।दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
खगड़िया
खेत में पानी पटवन कर रहे किसान पर चाकू से जानलेवा हमला,जख्मी किसान हैं अभाविप कोषाध्यक्ष के पिता
खगड़िया(गौरव सिन्हा)। जिले के गंगौर थाना अंतर्गत रानीसकरपुरा निवासी नरेश महतो पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया है।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के द्वारा जख्मी नरेश महतो को खगड़िया सदर अस्पताल लाया गया।चाकू से जख्मी नरेश महतो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रानीसकर पुरा के कोषाध्यक्ष दिग्विजय महतो के पिता हैं।पुलिस को दिए लिखित आवेदन में रानीसकरपुरा निवासी न




पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।