खगड़िया(श्रवण आकाश)।
जिले के पसराहा थाना अंतर्गत झंझरा के समीप स्थित पेट्रोल पंप के पास से झंझरा जाने वाली 14 नंबर रोड में बेखौफ अपराधियों ने एक अधेड़ की गोली मार कर हत्या कर दी है।उक्त स्थल के पान दुकान के पास घटित इस घटना को अपराधियों ने आखिर क्यों अंजाम दिया और हत्यारे कौन थे,यह पता लगाने में पुलिस जुट गई है।मौत के शिकार हुए अधेड़ की पहचान चौथम थाना क्षेत्र के बलकुंडा गांव निवासी भजन मल्लिक के पुत्र प्रमोद कुमार मलिक के रुप में होने की बात कही जा रही है।बताया जा रहा है कि,मृतक झंझरा स्थित अपने रिश्तेदार के घर आया था।घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है।गोगरी डीएसपी मनोज कुमार और पसराहा थानाध्यक्ष अमलेश कुमार के नेतृत्व में मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बावत खगड़िया सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया अपना रही है।मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी गई है।विस्तृत जानकारी की प्रतिक्षा की जा रही है।
खगड़िया
बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर अधेड़ की कर दी हत्या,पेट्रोल पंप के समीप से झंझरा जानी वाली 14रोड में घटित हुई घटना,पड़ताल में जुटी पुलिस
खगड़िया(श्रवण आकाश)। जिले के पसराहा थाना अंतर्गत झंझरा के समीप स्थित पेट्रोल पंप के पास से झंझरा जाने वाली 14 नंबर रोड में बेखौफ अपराधियों ने एक अधेड़ की गोली मार कर हत्या कर दी है।उक्त स्थल के पान दुकान के पास घटित इस घटना को अपराधियों ने आखिर क्यों अंजाम दिया और हत्यारे कौन थे,यह पता लगाने में पुलिस जुट गई है।मौत के शिकार हुए अधेड़ की पहचान चौथम थाना क्षेत



पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।