खगड़िया(जय चन्द्र कुमार)।
जिले के पसराहा थाना गोगरी प्रखंड सर्किल नंबर 1 के पीपरपांती से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।बताया जा रहा है कि,पीपरपांती स्थित बासा पर आज शुक्रवार की देर शाम बैठे वार्ड सदस्य को अपराधियों ने गोलियों से भून दिया।गंभीर रुप से जख्मी वार्ड सदस्य को मायागंज अस्पताल,भागलपुर ले जाया जा रहा था,लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी।मृतक की पहचान कोयला पंचायत के वार्ड संख्या 6 के निर्वाचित सदस्य बमबम सिंह के रूप में हुई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि,मृतक के पिता कालो सिंह भी वार्ड संख्या 6 के सदस्य थे।उनकी भी तीन साल पूर्व पिपडपांती के तेतरी भित्ता धार में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।हत्या इतनी निर्ममता के साथ की गई थी कि उनके सिर को काटकर कोसी नदी में बहा दिया गया था।पुलिस दो दिनों बाद शव के सिर को बरामद कर पायी थी।
घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि,बमबम सिंह अपने साथी बबलू सिंह के बासा पर बैठे हुए थे।तभी आधे दर्जन से अधिक अज्ञात बदमाशों ने हमला कर उन्हें गोलियों से भून दिया।मृतक को 5-6 गोलियां लगी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि, बमबम सिंह कोयला पंचायत के वार्ड संख्या- 6 के वार्ड सदस्य थे।कुछ वर्ष पहले बमबम के पिता कालो सिंह की भी निर्मम हत्या कर दी गयी थी।उसी केस में अपराधियों के साथ बमबम सिंह की मारपीट हुई थी।ऐसा बताया जा रहा है कि पिता के हत्यारों ने ही बमबम सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी है।
इधर थानाध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया कि पिपड़पांती में गोली मारकर एक युवक की हत्या हो गयी है।मामले की गंभीर जांच की जा रही है।
खगड़िया
बेखौफ हुए अपराधियों ने वार्ड सदस्य की गोली मारकर कर दी हत्या,पूर्व में वार्ड सदस्य के पिता को भी निर्मम तरीके से उतार दिया गया था मौत के घाट,पड़ताल में जुटी पुलिस
खगड़िया(जय चन्द्र कुमार)। जिले के पसराहा थाना गोगरी प्रखंड सर्किल नंबर 1 के पीपरपांती से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।बताया जा रहा है कि,पीपरपांती स्थित बासा पर आज शुक्रवार की देर शाम बैठे वार्ड सदस्य को अपराधियों ने गोलियों से भून दिया।गंभीर रुप से जख्मी वार्ड सदस्य को मायागंज अस्पताल,भागलपुर ले जाया जा रहा था,लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी।मृतक की पहचान


जिले के पसराहा थाना गोगरी प्रखंड सर्किल नंबर 1 के पीपरपांती से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।बताया जा रहा है कि,पीपरपांती स्थित बासा पर आज शुक्रवार की देर शाम बैठे वार्ड सदस्य को अपराधियों ने गोलियों से भून दिया।गंभीर रुप से जख्मी वार्ड सदस्य को मायागंज अस्पताल,भागलपुर ले जाया जा रहा था,लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी।मृतक की पहचान कोयला पंचायत के वार्ड संख्या 6 के निर्वाचित सदस्य बमबम सिंह के रूप में हुई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि,मृतक के पिता कालो सिंह भी वार्ड संख्या 6 के सदस्य थे।उनकी भी तीन साल पूर्व पिपडपांती के तेतरी भित्ता धार में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।हत्या इतनी निर्ममता के साथ की गई थी कि उनके सिर को काटकर कोसी नदी में बहा दिया गया था।पुलिस दो दिनों बाद शव के सिर को बरामद कर पायी थी।
इधर थानाध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया कि पिपड़पांती में गोली मारकर एक युवक की हत्या हो गयी है।मामले की गंभीर जांच की जा रही है।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।