खगड़िया(जय चन्द्र कुमार)।
जिले के पसराहा थाना अंतर्गत बगुलवा ढ़ाला के समीप एनएच31पर सोमवार की देर रात दो नहीं,अपितु चार-चार वाहनों की आपस में टक्कर हो गयी।इस घटना में कार सवार दो लोगों सहित डीजे वाहन और पिकअप के चालक जख्मी हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही एनएच 31पर गस्ती कर रहे एसआई अकरम खां दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी जख्मी लोगों को खगड़िया सदर अस्पताल भेजा।घटना के कारण घंटों तक एनएच31पर आवागमन बाधित रहा।बताया जा रहा है कि,ओवरटेक के दौरान कार और पिकअप आपस में टकरा गई।कुछ देर बाद शादी से लौट रहे डीजे वाहन और ट्रक ने कार में पीछे से ठोकर मार दिया।हादसे में पिकअप और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार लोहे के डिवाइडर से टकराते हुए गड्ढ़े में चली गयी।
पिकअप चालक ने बताया कि खीरा लोड कर हाजीपुर मंडी से लौट रहे थे।तभी अचानक कार से टक्कर लगने के कारण उनकी गाड़ी बीच सड़क पर क्षतिग्रस्त हो गयी।इधर, पसराहा थानाध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।सभी दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को जब्त करते हुए आवागमन चालू कर दिया गया है।पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
खगड़िया
एनएच31पर आपस में टकरायी चार गाड़िया,दो कार सवार सहित चार जख्मी,घंटो रहा आवागमन बाधित
खगड़िया(जय चन्द्र कुमार)। जिले के पसराहा थाना अंतर्गत बगुलवा ढ़ाला के समीप एनएच31पर सोमवार की देर रात दो नहीं,अपितु चार-चार वाहनों की आपस में टक्कर हो गयी।इस घटना में कार सवार दो लोगों सहित डीजे वाहन और पिकअप के चालक जख्मी हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही एनएच 31पर गस्ती कर रहे एसआई अकरम खां दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी जख्मी लोगों को खगड़िया सदर अस्पताल

जिले के पसराहा थाना अंतर्गत बगुलवा ढ़ाला के समीप एनएच31पर सोमवार की देर रात दो नहीं,अपितु चार-चार वाहनों की आपस में टक्कर हो गयी।इस घटना में कार सवार दो लोगों सहित डीजे वाहन और पिकअप के चालक जख्मी हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही एनएच 31पर गस्ती कर रहे एसआई अकरम खां दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी जख्मी लोगों को खगड़िया सदर अस्पताल भेजा।घटना के कारण घंटों तक एनएच31पर आवागमन बाधित रहा।बताया जा रहा है कि,ओवरटेक के दौरान कार और पिकअप आपस में टकरा गई।कुछ देर बाद शादी से लौट रहे डीजे वाहन और ट्रक ने कार में पीछे से ठोकर मार दिया।हादसे में पिकअप और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार लोहे के डिवाइडर से टकराते हुए गड्ढ़े में चली गयी।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।