खगड़िया
पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव पर थैले का मुफ्त वितरण,विधायक संजय सरावगी ने कहा-पीएम का संदेश जन-जन तक पहुंचाना जरुरी
राजेश सिन्हा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनोत्सव मौके पर विभिन्न जगहों पर लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इसी कड़ी में भाजपा की खगड़िया इकाई के द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अनाजों का वितरण किया गया। प्रदेश नेतृत्व द्वारा आयोजित 'सेवा और समर्पण'अभियान के तहत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभुकों के बीच थैला वितरण


देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनोत्सव मौके पर विभिन्न जगहों पर लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इसी कड़ी में भाजपा की खगड़िया इकाई के द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अनाजों का वितरण किया गया। प्रदेश नेतृत्व द्वारा आयोजित 'सेवा और समर्पण'अभियान के तहत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभुकों के बीच थैला वितरण का कार्यक्रम आयोजित किए जाने से लोग गदगद हैं।मिल रही जानकारी के अनुसार गोगरी जमालपुर,परमानदपुर और खगड़िया वार्ड न.10 में मुख्य आयोजन तो हुआ ही, जिले भर में 71 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित 'सेवा और समर्पण' अभियान के राज्य प्रमुख और दरभंगा सदर के लोकप्रिय विधायक संजय सरावगी ने उपस्थित लाभुकों और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के अवतरण दिवस 17 सितंबर से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार सेवा कार्य किया जा रहा है।श्री सरावगी ने पिछले सात वर्षों से प्रधानमंत्री द्वारा जन कल्याण को ले किए गए कार्यों का लेखा-जोखा सार्वजनिक करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओ से आह्वान किया कि इन सारी बातों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें।इधर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सह कार्यक्रम प्रभारी संजय खंडेलिया ने कहा कि इस अभियान की कड़ी में क्रमवार कार्यक्रम करने की सूची में खगड़िया अव्वल है।उन्होंने कहा कि संपूर्ण बिहार में खगड़िया जिला अव्वल रहेगा,ऐसा मैं विश्वास दिलाता हूं।बता दें कि,गोगरी में कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राजेश पंडित ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद झा ने किया।कार्यक्रम प्रभारी अरुण शर्मा उर्फ लड्डू शर्मा ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।बात अगर परमानंदपुर की करें,तो खगड़िया ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील साह की अध्यक्षता में और जिला मंत्री पवन राय के संचालन में संपन्न हुआ।
दूसरी ओर वार्ड न.10 स्थित मंगलम हॉल में जिला अध्यक्ष सुनील कुमार की अध्यक्षता में और जिला महामंत्री रवि सिंह राजपूत के सफल संचालन में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रमोद कुमार साह के द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंह,जिला मंत्री कुलदीप आनंद, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बंदना कुमारी,नगर अध्यक्ष अश्वनी कुमार चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय,ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजन राज, मंडल अध्यक्ष सुनील शाह, अलौली मंडल अध्यक्ष गौरव राज वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णु बजाज ,नगर महामंत्री नीरज सिंह राजपूत,विपुल गुप्ता, नगर मंत्री राहुल राज कुमार, अभिनंदन कुमार ,नगर उपाध्यक्ष रितेश शर्मा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष धीरज सरकार,युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष सौरभ राज,युवा मोर्चा महामंत्री कन्हैया राय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे l
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।