खगड़िया(ज्योति कुमारी)।

कोसी नदी से एक अज्ञात युवती का शव जिले के चौथम थाना पुलिस द्वारा आज रविवार को बरामद किया गया है।शव की बरामदगी चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत पछहत्तर दियारा और मोहनपुर गांव के बीच कोसी नदी से की गई है।अज्ञात युवती का शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।शव को देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ कोसी नदी के तट पर पहुंची।बताया जाता है कि, कोसी नदी में एक युवती के शव को लोगों ने बहते देखा,तो इसकी सूचना चौथम थानाध्यक्ष मनोज कुमार को दी गई।इसके बाद चौथम थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया।शव को देखकर आशंका जताई जा रही है कि,किसी ने युवती की पहले गला दबाकर हत्या कर दी,फिर शव को ठिकाना लगाने के उद्देश्य से कोसी नदी में फेंक दिया है।पुलिस भी हत्या के एंगल से मामले की जांच में जुट गई है।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, युवती कुर्ती और लेगिज पहनी हुई थी।जीभ बाहर निकला हुआ था।थानाध्यक्ष ने बताया कि,शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि,युवती की गला दबाकर हत्या की गई है।इसी एंगल से पुलिस जांच कर रही है।फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया है।शव की पहचान कराई जा रही है।