खगड़िया
कराटे का प्रशिक्षण पाते हुए युवतियां सीख रही हैं आत्मसुरक्षा का गुर, एसभीएम मार्शल आर्ट द्वारा वर्षों से युवक-युवतियों को नि:शुल्क दिया जा रहा प्रशिक्षण*
प्रवीण कुमार प्रियांशु इस मतलब की दुनिया में लोग जहां बिना आर्थिक लाभ के किसी की मदद तक नहीं करना चाहते हैं,वहीं समाज विकास मंच जलकौड़ा खगड़िया (बिहार) के सौजन्य से युवक-युवतियों को आत्म सुरक्षा,व्यायाम और खेल के दृष्टिकोण से नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है और यह सब हो रहा है एसभीएम मार्शल आर्ट के तत्वावधान में। मंच के संयोजक ब्रज किशोर सहनी के साथ विशेष ब


इस मतलब की दुनिया में लोग जहां बिना आर्थिक लाभ के किसी की मदद तक नहीं करना चाहते हैं,वहीं समाज विकास मंच जलकौड़ा खगड़िया (बिहार) के सौजन्य से युवक-युवतियों को आत्म सुरक्षा,व्यायाम और खेल के दृष्टिकोण से नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है और यह सब हो रहा है एसभीएम मार्शल आर्ट के तत्वावधान में।
एसभीएम मार्शल आर्ट के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे दर्जनों युवक एवं युवतियों ने जिला,राज्य एवं राष्ट्र स्तर तक का सफर कुशलतापूर्वक तय किया है।श्री सहनी कहते हैं कि 2018 में विक्रम कुमार एवं 2019 में अभिषेक कुमार ने जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर व बिहार राज्य के प्रतिनिधित्व हेतु चयनित होकर राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया,जो जिला व राज्य के लिए गौरवपूर्ण रहा।
आत्मसुरक्षा के लिए कराटे का प्रशिक्षण जरुर लें।व्यायाम एवं खेल के दृष्टिकोण से भी कराटे का प्रशिक्षण बेहद जरुरी है।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।