एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया
खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत पटेल नगर भर्रा निवासी बालेश्वर प्रसाद सिंह के प्रथम सुपुत्र बिट्टू कुमार के बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)की प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल कर पुलिस उपाधीक्षक(DSP) बनने पर खगड़िया सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने उनके आवास पर पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
विधायक ने बिट्टू कुमार और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि बिट्टू कुमार की सफलता न केवल उनके परिवार,बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।कठिन परिश्रम,अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर हासिल की गई यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।जरूरत केवल लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी और निरंतरता के साथ मेहनत करने की है।
उन्होंने कहा,“हमारे क्षेत्र के युवा जब अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा जैसे महत्वपूर्ण पदों पर पहुंचते हैं, तो पूरे समाज का सम्मान बढ़ता है।बिट्टू कुमार की यह सफलता आने वाली पीढ़ी को भी बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी।”
उन्होंने बिट्टू कुमार से अपेक्षा जताई कि वे अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी,निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करते हुए समाज और प्रदेश की सेवा करेंगे।
इस मौके पर जदयू नेता दीपक सिन्हा,उमेश सिंह पटेल,महिला कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. प्रभाष कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।सभी ने बिट्टू कुमार को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
खगड़िया
BPSC में गोगरी के लाल बिट्टू कुमार का बड़ा कमाल, DSP बन बढ़ाया खगड़िया का मान; विधायक बबलू मंडल ने घर पहुंचकर दी बधाई, बोले— युवाओं की सफलता से बढ़ता है समाज और क्षेत्र का गौरव
एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत पटेल नगर भर्रा निवासी बालेश्वर प्रसाद सिंह के प्रथम सुपुत्र बिट्टू कुमार के बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)की प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल कर पुलिस उपाधीक्षक(DSP) बनने पर खगड़िया सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने उनके आवास पर पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधायक ने बिट्टू कुमार और उनके परिवार के


एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया

पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।