एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया
जिले के गोगरी अनुमंडल में बिहार दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी नवीन कुमार के निर्देशन में भव्य मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुश्री साक्षी कुमारी, विधायक बाबूलाल शौर्य सहित अनुमंडल, प्रखंड और नगर परिषद के सभी पदाधिकारी और कर्मी, क्षेत्र के चिकित्सक, युवा, बच्चे और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
फाइव स्टार क्लब के सदस्यों ने कुर्मी टोला, जमालपुर स्थित मां गायत्री मंदिर का मोमेंटो भेंट कर जिलाधिकारी, विधायक और अनुमंडल अधिकारियों को सम्मानित किया।
मैराथन ने स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और सकारात्मक सोच को बढ़ावा दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया।
प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
ऐसे आयोजन समाज में एकता, उत्साह और ऊर्जा का संचार करते हैं और बिहार की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत बनाते हैं।
इस अवसर पर उपसभापति राजेश पंडित, प्रखंड प्रमुख अशोक पंत, सुबोध सिन्हा, मायाराम मंडल, मनोज गुप्ता, धीरज कुमार सिंह, रमेश कुमार, वीरेंद्र कुमार विक्रम, डॉ. मुरारी पोद्दार, डॉ. राहुल कुमार, डॉ. नागमणि नंदन, डॉ. दीपक कुमार, राकेश कुमार, विनय सिंह रोशन, अमर सिन्हा, सरवन अग्रवाल, सज्जन कुमार, विनोद कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
खगड़िया
बिहार दिवस के मौके पर खगड़िया में भव्य मैराथन: गोगरी की सड़कों पर दिखा उत्साह और फिटनेस का जोश
एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया जिले के गोगरी अनुमंडल में बिहार दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी नवीन कुमार के निर्देशन में भव्य मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुश्री साक्षी कुमारी, विधायक बाबूलाल शौर्य सहित अनुमंडल, प्रखंड और नगर परिषद के सभी पदाधिकारी और कर्मी, क्षेत्र के चिकि



पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।