एसडीएफ न्यूज ब्यूरो
खगड़िया।भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री, बिहार के पूर्व उद्योग मंत्री एवं विधान पार्षद सैयद शाहनवाज हुसैन का जिले के रहीमपुर स्थित सत्कार होटल पर फूल माला एवं अंग वस्त्र से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।पटना से खगड़िया के सदर प्रखंड अंतर्गत जलकौडा़ जाने के क्रम में बिहार के पूर्व उद्योग मंत्री एवं विधान पार्षद सैयद शाहनवाज हुसैन का भाजपा के खगड़िया जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत,व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता डॉ० सलील यादव,जिला महामंत्री अश्वनी सिंह,जिला उपाध्यक्ष नंदू कुमार,जिला मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय,भाजपा नेता सुधाकर चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।इधर जलकौडा़ स्थित खगड़िया सिविल कोर्ट के जाने-माने वरिष्ठ अधिवक्ता अब्दुल समद के आवास पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने उनके इंतकाल के बाद मर्माहत सभी परिवारजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त किया और कहा कि दुख की इस विपदा में हम सभी भाजपा परिवार के सदस्य आपके साथ हैं।
दूसरी तरफ जलकौडा़ से पटना लौटने के क्रम में बेला सिमरी चौक सहित विभिन्न जगहों पर भाजपा के बेला मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार महतो एवं पार्टी अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा अत्यंत गर्मजोशी से भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन का भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघन भगत, जिला महामंत्री अश्वनी सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश प्रवक्ता डॉ० सलील यादव,जिला उपाध्यक्ष नंदू कुमार,जिला मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय,भाजपा नेता राजू केसरी , कमल किशोर केसरी,मनोज सिंह,शुभम सिंह,सुभाष कुमार,हिमांशु केसरी,पंकज केसरी,विद्याभूषण केसरी , मनोहर केसरी समेत स्थानीय कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित थे।
खगड़िया
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन का खगड़िया में भव्य स्वागत
एसडीएफ न्यूज ब्यूरो खगड़िया।भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री, बिहार के पूर्व उद्योग मंत्री एवं विधान पार्षद सैयद शाहनवाज हुसैन का जिले के रहीमपुर स्थित सत्कार होटल पर फूल माला एवं अंग वस्त्र से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।पटना से खगड़िया के सदर प्रखंड अंतर्गत जलकौडा़ जाने के क्रम में बिहार के पूर्व उद्योग मंत्री एवं विधान पार्षद सैयद




पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।