खगड़िया(प्रवीण कुमार प्रियांशु)।

खेत में काम कर रही अपनी पत्नी और ससुर को खाना पहुंचाने गया युवक मौत की नींद सो गया।वज्रपात की चपेट में आकर युवक तो मौत काll शिकार हो ही गया,ससुर भी गंभीर रुप से झुलस गए।गंभीर स्थिति में ससुर को खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना है अलौली प्रखंड अंतर्गत दहमा खैरी खुटहा पंचायत के मोहनपुर बहियार का।मौत का शिकार हुआ युवक अलौली प्रखंड अंतर्गत जोगिया निवासी सहदेव सदा का पुत्र धानो सदा है।स्थानीय लोगों ने बताया कि,मृतक धानो सदा मोहनपुर स्थित ससुराल में रहकर बीते पांच माह से मजदूरी करता था।शनिवार के दोपहर वह बहियार में काम कर रही अपनी पत्नी और ससुर गोनर सदा को खाना पहुंचने गया था।मृतक को एक पुत्र और एक पुत्री है।घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मोरकाही थानाध्यक्ष किरण कुमारी का कहना कि,शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।परिजनों के आवेदन का इंतजार किया जा रहा है।