खगड़िया
क्या चुनावी खुन्नस का शिकार हो गए मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री सह जेडीयू सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक सहनी!अपहृत मंत्री की लाश मिलते ही इलाके में सनसनी,पूर्व मंत्री के
* राजेश सिन्हा/प्रवीण कुमार प्रियांशु खगड़िया जिले के मुफ्फसिल थाना अंतर्गत भदास-सौरायडीह के समीप स्थित एक गड्ढ़े से सदर प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री सह जेडीयू सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक सहनी उर्फ मुन्ना सहनी की लाश आज सोमवार को बरामद किए जाते ही इलाके में सनसनी फैल गई।रविवार के दोपहर पूर्व से घात लगाए बैठे उनके प्रतिद्वंदियों द्वारा उनक


खगड़िया जिले के मुफ्फसिल थाना अंतर्गत भदास-सौरायडीह के समीप स्थित एक गड्ढ़े से सदर प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री सह जेडीयू सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक सहनी उर्फ मुन्ना सहनी की लाश आज सोमवार को बरामद किए जाते ही इलाके में सनसनी फैल गई।रविवार के दोपहर पूर्व से घात लगाए बैठे उनके प्रतिद्वंदियों द्वारा उनका अपहरण मुफस्सिल थाना अंतर्गत कोठिया गांव के समीप स्थित रेलवे ढाला के पास से कर लिया गया था।अपहरण के बाद से ही अशोक की पत्नी शिवानी देवी द्वारा चुनावी रंजिश के तहत अपहरण किए जाने की बात कहते हुए मत्स्यजीवी सहयोग समिति के पूर्व मंत्री सिकन्दर सहनी के पुत्र धर्मवीर सहनी के विरुद्ध घटना को अंजाम दिए जाने का आरोप लगाया जा रहा था।इतना ही नहीं,मंत्री के साथ बाइक ड्राइव कर रहे बबलू कुमार ने भी पुलिस को न केवल घटना की विस्तृत जानकारी दी थी बल्कि अशोक के अपहरणकर्ताओं का नाम भी बताया था।पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई की बात तो रात से ही की जा रही थी,लेकिन अंतत: अशोक की लाश मिली।लाश बरामदगी के बाद यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि मंत्री के साथ मारपीट की गई और पुलिसिया गतिविधियों के बीच गले में फंदा लगाकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया।लाश को ठिकाने लगाने के उद्धेश्य से भदास और सौरायडीह के बीच पानी भरे गड्ढ़े में फेंक दिया गया। •मछली का शिकार करने निकले थे अशोक• नगर थाना अंतर्गत बलुआही निवासी अशोक सहनी व्यवहारिक इंसान थे।पुलिस की नौकरी छोड़कर वह मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री पद को सुशोभित कर रहे थे।मौत के शिकार हुए मंत्री अशोक सहनी उर्फ मुन्ना सहनी के विषय में कहा जा रहा है कि वह बीते कुछ दिनों से लगातार शोभनी स्थित एक जलकर पर जा रहे थे।रविवार के अहले सुबह भी लाभगांव शोभनी गांव स्थित जलकर पर मछली की शिकार माही कर अपनी बाइक से वापस घर लौट रहे थे।घटना की जानकारी मिलते ही अशोक की पत्नी शिवानी देवी ने पुलिस कप्तान अमितेश कुमार से पति की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई थी।एसपी के आदेश पर मुफ्फसिल थाना,चित्रगुप्त नगर थाना व नगर थाना के साथ-साथ गंगौर ओपी पुलिस द्वारा जाल बिछाकर उनकी बरामदगी का प्रयास किया जा रहा था।लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।