एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया
खगड़िया/परबत्ता,01 जुलाई।जिले के परबत्ता CO हरिनाथ राम पर हुए हमले के मामले ने तूल पकड़ लिया है।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सलारपुर निवासी अनुज कुमार सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।इस घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।कह सकते हैं कि,जितनी मुंह उतनी बातें हो रही है।
लेकिन,CO हरिनाथ राम द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, मंगलवार शाम साढ़े चार बजे वह दाखिल- खारिज के मामलों की सुनवाई कर रहे थे।तभी अनुज सिंह अपने तीन साथियों के साथ दफ्तर में घुसा।आरोप है कि उसने पहले रंगदारी की मांग की।मना करने पर उसने टेबल पर रखे महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज फाड़ डाले और CO को जातिसूचक गाली दी।सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई।
इधर,परबत्ता थाना ने अनुज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।उस पर सरकारी काम में बाधा, रंगदारी,सरकारी संपत्ति को नुकसान और SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है।3 अन्य आरोपी अभी फरार हैं।पुलिस CCTV और मोबाइल लोकेशन के आधार पर उनकी तलाश कर रही है।
बहरहाल,ये 'जमीन विवाद में गुस्सा' नहीं था।ये सुनियोजित हमला था।रंगदारी मांगना, फाइल फाड़ना,जातिसूचक गाली देना... ये सब बताता है कि आरोपी CO पर दबाव बनाना चाहता था।इतना ही नहीं,सीओ और आरोपियों के बीच पहले से किसी ना किसी तरह का रिश्ता रहा होगा।
अब सुलगता सवाल यह है कि अनुज सिंह के पीछे कौन है?क्या कोई जमीन माफिया CO को डराकर अपने फाइल क्लियर कराना चाहता था?SP भानु प्रताप सिंह को इस केस को 'टेस्ट केस' बनाना चाहिए।अगर सरकारी दफ्तर में CO सुरक्षित नहीं,तो 'ऑपरेशन क्लीन' का क्या मतलब?
खगड़िया
खगड़िया के परबत्ता CO दफ्तर में गुंडागर्दी,रंगदारी नहीं देने पर फाड़े दस्तावेज,दी जातिसूचक गाली,मुख्य आरोपी अनुज सिंह गिरफ्तार,3 फरार,SC/ST एक्ट समेत गंभीर धाराओं में FIR
एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया खगड़िया/परबत्ता,01 जुलाई।जिले के परबत्ता CO हरिनाथ राम पर हुए हमले के मामले ने तूल पकड़ लिया है।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सलारपुर निवासी अनुज कुमार सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।इस घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।कह सकते हैं कि,जितनी मुंह उतनी बातें हो रही है। लेकिन,CO हरिनाथ


एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया

पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।