नैयर आलम की रिपोर्ट बेलदौर(खगड़िया)।प्रखंड क्षेत्र के सकरोहर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 6 स्थित राकी टोला में शॉर्ट सर्किट के कारण घर में आग लग गई।आगजनी की इस घटना में घर में रखे सभी सामग्री जलकर स्वाहा हो गए।जानकारी के अनुसार राकी टोला निवासी बबलू शर्मा के घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट होने से आगजनी हुई है।घटना बीते शनिवार की रात्रि करीब 11 बजे घटित हुई है।घटना के वक्त बबलू शर्मा की पत्नी रेणु देवी अपने बाल बच्चों के साथ घर में सोई हुई थी।इधर आग लगने की सूचना ग्रामीणों को मिली तो दर्जनों ग्रामीणों ने उक्त स्थल पर पहुंचकर पंपी सेट के माध्यम से आग पर काबू पाया। ==================================== बताया जा रहा है कि आगजनी की इस घटना में जान माल की क्षति तो नहीं हुई,लेकिन घर में रखे जमीन एवं राशन किरासन के कागजात जलकर खाक हो गए।दूसरी तरफ आगजनी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सकरोहर पंचायत के मुखिया पति सह प्रतिनिधि किशोर सिंह पीड़ित परिवार से मिलकर दुख की घड़ी में धैर्य से रहने की सलाह दी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। ====================================