खगड़िया(श्रवण आकाश)।
जिले के परबत्ता थाना अंतर्गत डुमरिया बुजुर्ग में पति-पत्नी के बीच हुई जमकर मारपीट का किस्सा थानाध्यक्ष तक पहुंच गया है।पति की प्रताड़ना से तंग महिला सोनी देवी ने गुरुवार को परबत्ता थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है।घटना का वास्तविक कारण क्या है,तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।लेकिन जख्मी महिला सोनी देवी का कहना है कि, उसके साथ मारपीट की घटना पहली बार घटित नहीं हुई है।दहेज के एवज में मोटी रकम को लेकर उस पर अक्सर सितम ढ़ाया जाता है।पीड़ित महिला के मुताबिक अन्य दिनों की तरह वह आज अपने घर में खाना बना रही थी।तभी उनके पति रुदल चौधरी उन पर टूट पड़े और हमलाकर बुरी तरह जख्मी कर दिया।उन्होंने कहा कि पूर्व भी कई बार उनके पति ने गला दबाकर जान लेने की कोशिश की थी।उन्होंने कहा कि,मेरे पति दहेज की मोटी रकम को लेकर लगातार मुझे प्रताड़ित करते रहते हैं।
इधर परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल का कहना है कि, जख्मी महिला सोनी देवी द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।जांचोपरांत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।बहरहाल,इस घटनाक्रम को लेकर घायल महिला सोनी देवी और उनके छोटे छोटे बच्चे काफी दहशत में है।
खगड़िया
पति ने पत्नी का फोड़ा सिर,जख्मी महिला ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप,कहा-अक्सर प्रताड़ित करते हैं पति
खगड़िया(श्रवण आकाश)। जिले के परबत्ता थाना अंतर्गत डुमरिया बुजुर्ग में पति-पत्नी के बीच हुई जमकर मारपीट का किस्सा थानाध्यक्ष तक पहुंच गया है।पति की प्रताड़ना से तंग महिला सोनी देवी ने गुरुवार को परबत्ता थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है।घटना का वास्तविक कारण क्या है,तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।लेकिन जख्मी महिला सोनी देवी का कहना है कि, उसके सा

जिले के परबत्ता थाना अंतर्गत डुमरिया बुजुर्ग में पति-पत्नी के बीच हुई जमकर मारपीट का किस्सा थानाध्यक्ष तक पहुंच गया है।पति की प्रताड़ना से तंग महिला सोनी देवी ने गुरुवार को परबत्ता थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है।घटना का वास्तविक कारण क्या है,तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।लेकिन जख्मी महिला सोनी देवी का कहना है कि, उसके साथ मारपीट की घटना पहली बार घटित नहीं हुई है।दहेज के एवज में मोटी रकम को लेकर उस पर अक्सर सितम ढ़ाया जाता है।पीड़ित महिला के मुताबिक अन्य दिनों की तरह वह आज अपने घर में खाना बना रही थी।तभी उनके पति रुदल चौधरी उन पर टूट पड़े और हमलाकर बुरी तरह जख्मी कर दिया।उन्होंने कहा कि पूर्व भी कई बार उनके पति ने गला दबाकर जान लेने की कोशिश की थी।उन्होंने कहा कि,मेरे पति दहेज की मोटी रकम को लेकर लगातार मुझे प्रताड़ित करते रहते हैं।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।