खगड़िया(ज्योति कुमारी)।

जिले के चौथम थाना अंतर्गत धुतौली पंचायत के मालपा मुसहरी में बासगीत पर्चा दिलाने के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बना रही एक महिला सहित दो लोगों को दबोच लिया गया है।चौथम सीओ भरत भूषण सिंह द्वारा गिरफ्त में लिए गए जालसाजों की पहचान गंगौर थाना अंतर्गत जलकौड़ा निवासी संजय चौधरी की पत्नी सुनीता देवी तथा ओलापुर निवासी भूषण शर्मा के पुत्र विपिन कुमार के रुप में की गई है।इस संबंध में सीओ भरत भूषण सिंह ने बताया कि,उन्हें किसी से सूचना मिली कि,मालपा मुसहरी टोला में भूमि बासगीत पर्चा के नाम पर प्रत्येक लोगों से पांच-पांच सौ रुपये की वसूली की जा रही है।उन्होंने तत्क्षण ही मालपा मुसहरी टोला पहुंच कर दोनों से पूछताछ की। दोनों के विरुद्ध लगे आरोप प्रमाणित हो गए।दोनों आरोपितों द्वारा 65 लोगों से पांच-पांच सौ रुपये की वसूली की गई है।इधर,थानाध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि,सीओ द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।