एसडीएफ न्यूज ब्यूरो
खगड़िया।गर्मी का मौसम शुरु होते ही ग्रामीण इलाकों में अग्निकांड का सिलसिला शुरु हो गया है।लगातार कहीं न कहीं से आगजगी की सूचना मिल रही है।इसी कड़ी में बेलदौर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर घटित अग्निकांड में सात घर जल गए।इस दौरान मवेशियों को बचाने के चक्कर में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग के झुलसने की भी खबर है।अग्नि पीड़ित परिवारों के खाना-पीने का भी सामान जल जाने के कारण पीड़ित लोग बिलख रहे हैं।पहली घटना बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के पीरनगरा पंचायत अंतर्गत केहर मंडल टोला में घटित हुई,जहां 6परिवारों के घर जलकर राख हो गए।हालांकि घटना का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि,अशोक मंडल के घर से आग की लपटें देखकर लोग जब तक एकजुट होते,तब तक देखते ही देखते 6 घर जलकर राख हो गए।मवेशी को बचाने के चक्कर में 70 वर्षीय अनूप लाल मंडल भी झुलस गए हैं।आग लगने से करीब 15 बकरी का बच्चे जलकर राख हो गया।एक भैंस भी झुलसा हुआ है।गांव के छतीश मंडल,राजेश मंडल, फूलचंद मंडल,दिनेश मंडल, अशोक मंडल,अनिल मंडल आदि के घर जलने की खबर है।
घटना की सूचना मिलते ही दल बल के साथ मौके पर पहुंचे सीओ सुबोध कुमार, थाना अध्यक्ष पंकज प्रकाश एसआई उदय कुमार मंडल आदि ने आग पर काबू पाया।वैसे ग्रामीणों का कहना है कि आगजनी की सूचना बेलदौर के दमकल कर्मियों को दी ट गई,लेकिन गाड़ी खराब होने ट का बहाना बना दिया गया।
उसके बाद थानाध्यक्ष पंकज प्रकाश ने महेशखूंट एवं मानसी से मिनी दमकल मंगवाया।तत्पश्चात आग पर काबू पाया गया।इधर,बेला नवाद गांव में भी एक किसान का घर राख होने की खबर सामने आ रही है।इस संबंध सीओ सुबोध कुमार ने बताया कि,अग्नि पीड़ित परिवारों को आपदा राहत कोष से सहायता राशि दी जाएगी।तत्काल अग्नि पीड़ित परिवारों को पॉलिथीन दिया जाएगा।
खगड़िया
केहर मंडल टोला में देखते-देखते 6घर हो गए राख, मवेशियों को बचाने के चक्कर में वृद्ध भी झुलसे
एसडीएफ न्यूज ब्यूरो खगड़िया।गर्मी का मौसम शुरु होते ही ग्रामीण इलाकों में अग्निकांड का सिलसिला शुरु हो गया है।लगातार कहीं न कहीं से आगजगी की सूचना मिल रही है।इसी कड़ी में बेलदौर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर घटित अग्निकांड में सात घर जल गए।इस दौरान मवेशियों को बचाने के चक्कर में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग के झुलसने की भी खबर है।अग्नि पीड़ित परिवारों के खाना-
READERSHIP626VIEWS


खगड़िया।गर्मी का मौसम शुरु होते ही ग्रामीण इलाकों में अग्निकांड का सिलसिला शुरु हो गया है।लगातार कहीं न कहीं से आगजगी की सूचना मिल रही है।इसी कड़ी में बेलदौर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर घटित अग्निकांड में सात घर जल गए।इस दौरान मवेशियों को बचाने के चक्कर में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग के झुलसने की भी खबर है।अग्नि पीड़ित परिवारों के खाना-पीने का भी सामान जल जाने के कारण पीड़ित लोग बिलख रहे हैं।पहली घटना बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के पीरनगरा पंचायत अंतर्गत केहर मंडल टोला में घटित हुई,जहां 6परिवारों के घर जलकर राख हो गए।हालांकि घटना का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि,अशोक मंडल के घर से आग की लपटें देखकर लोग जब तक एकजुट होते,तब तक देखते ही देखते 6 घर जलकर राख हो गए।मवेशी को बचाने के चक्कर में 70 वर्षीय अनूप लाल मंडल भी झुलस गए हैं।आग लगने से करीब 15 बकरी का बच्चे जलकर राख हो गया।एक भैंस भी झुलसा हुआ है।गांव के छतीश मंडल,राजेश मंडल, फूलचंद मंडल,दिनेश मंडल, अशोक मंडल,अनिल मंडल आदि के घर जलने की खबर है।
घटना की सूचना मिलते ही दल बल के साथ मौके पर पहुंचे सीओ सुबोध कुमार, थाना अध्यक्ष पंकज प्रकाश एसआई उदय कुमार मंडल आदि ने आग पर काबू पाया।वैसे ग्रामीणों का कहना है कि आगजनी की सूचना बेलदौर के दमकल कर्मियों को दी ट गई,लेकिन गाड़ी खराब होने ट का बहाना बना दिया गया।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।