प्रवीण कुमार प्रियांशु।खगड़िया

 

खगड़िया(प्रवीण कुमार प्रियांशु)।जिला मुख्यालय स्थित जनननायक कर्पूरी ठाकुर स्टेडियम में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में अलौली प्रखंड अंतर्गत शुम्भा पंचायत स्थित लक्ष्मी देवी उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ना केवल अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया बल्कि जीत का परचम भी लहराया।बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लक्ष्मी देवी उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुर्बन की छात्राओं के बीच भिड़ंत हुई।लेकिन दोनों टीमें बराबर-बराबर अंक प्राप्त कर बराबरी पर रही।वहीं छात्र कबड्डी स्पर्धा के दौरान लक्ष्मी देवी उच्च माध्यमिक विद्यालय,शुम्भा बनाम उच्च विद्यालय गंगौर हुआ।जिसमें लक्ष्मी देवी उच्च माध्यमिक विद्यालय,शुम्भा के बालकों ने 1 अंक से जीत हासिल किया।छात्र टीम में रौशन कुमार,हिमांशु कुमार,मनीष कुमार,रितेश कुमार,मनीष कुमार,आयुष कुमार तथा करण कुमार शामिल थे जबकि छात्रा की टीम में मनीषा कुमारी,चांदनी कुमारी,अमृता कुमारी,खुश्बू कुमारी,सिंधु कुमारी,सुरुची कुमारी तथा सपना कुमारी शामिल रहीं।इधर लक्ष्मी देवी उच्च माध्यमिक विद्यालय शुम्भा के प्रधानाध्यापक अभिषेक आनंद ने बताया कि इस विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पहली बार किसी प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका दिया गया।लेकिन प्रथम बार में ही अच्छा प्रदर्शन कर विद्यालय का मान-सम्मान बढ़ाने का काम यहां के बच्चों ने किया।उन्होंने कहा कि, आशा करते हैं ये सभी छात्र-छात्राएं इसी तरह से आगे बढ़ कर पंचायत से जिला स्तरीय और जिला से राज्य स्तरीय टीमों में भाग लेकर अपना नाम रोशन करेंगे।उन्होंने यह भी कहा कि, पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी छात्र-छात्राओं के लिए जरुरी है। खेलकूद से मानसिक और शारीरिक विकास होता है। इसलिए सभी अभिभावक अपने-अपने बच्चों को खेलकूद प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करते रहें।मौके पर श्री शिवनारायण मध्य विद्यालय,शुम्भा के वरीय शिक्षक शंकर मोची, लक्ष्मी देवी उच्च माध्यमिक विद्यालय,शुम्भा के वरीय छात्र अभिषेक कुमार,अमित कुमार,धीरज कुमार, आंचल कुमारी,पुजा कुमारी,चांदनी कुमारी,सपना कुमारी,हिना कुमारी,जुली कुमारी,नवीन कुमार,दिलखुश कुमार,प्रिंस कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।