संवाददाता

 

खगड़िया।जिला मुख्यालय के कृष्णापुरी बलुआही स्थित राजद जिला कार्यालय में सदर प्रखंड इकाई की बैठक का आयोजन किया गया।सदर प्रखंड अध्यक्ष सुनील चौरसिया की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्य रुप से पार्टी को प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर मजबूती प्रदान करते हुए पार्टी के विस्तारीकरण पर व्यापक विचार विमर्श किया गया।सदस्यों की संख्या बढ़ाने को लेकर गंभीर मंथन करते हुए प्रखंड स्तर पर आम लोगों को होने वाली विभिन्न तरह की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए राष्ट्रीय जनता दल की सदर प्रखंड इकाई द्वारा मजबूती से निर्णय लिया गया।उपस्थित पार्टीजनों का कहना था कि,प्रखंड व अंचल स्तर सहित अस्पताल और थाना स्तर पर आम लोगों को होने वाली विभिन्न समस्याओं के समाधान के समाधान को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के एक-एक कार्यकर्ता को प्रतिबद्ध होना पड़ेगा।

आम आम आवाम की आवाज को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय जनता दल की विचारधारा व राजनीतिक उत्थान के साथ समाज सेवा के लिए सभी कार्यकर्ता तत्पर रहें।बैठक की अध्यक्षता कर रहे सुनील चौरसिया ने कहा कि,पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता एवं जागरुक लोगों से संपर्क किया जाएगा।एक बेहतर टीम बनाकर लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सेवा केंद्र की स्थापना होगी।ताकि,आम लोगों को होने वाली समस्याओं का निराकरण हो सके।राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड स्तर के सेवा केंद्र पर पहुंचकर लोग अपनी समस्याओं को बता सकें और उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारी से मिलकर इन समस्याओं का समाधान कराया जा सके।विधि सेल के जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव एवं आपदा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि,प्रत्येक पंचायत के पुराने साथियों से मिलकर पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा और पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए आमजन सहित छात्र युवाओं से जुड़ते हुए विभिन्न समस्याओं का जिला और प्रदेश स्तर पर समाधान किया जाएगा।इस माध्यम से पार्टी को प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर मजबूती मिलेगी।मौके पर आपदा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार राजा,किशोर दास,अर्जुन प्रसाद चौरसिया, सच्चिदानंद उर्फ देवानंद, विधि सेल के रंजीत कुमार,रौशन कुमार,रामदेव यादव,अशोक कुमार,रामेश्वर सदा,शिवराज सदा,ज्ञानी राम,अमीर खान, इफ्तेखार अहमद,प्रवीण कुमार,संजय सिंह,पृथ्वी तांती,योगेंद्र यादव,गणेश शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।