खगड़िया
पूर्व क्रिकेटर सह प्रसिद्ध व्यवसायी नवीन गोयनका द्वारा उद्घाटित दूसरे सेमीफाइनल में समस्तीपुर की टीम ने मारी बाजी, मुजफ्फपुर और समस्तीपुर के बीच हो रहा है फाइनल मुकाबला*
गौरव सिन्हा की रिपोर्ट खगड़िया। स्थानीय जननायक कर्पूरी ठाकुर(जेएनकेटी) स्टेडियम में चल रहे शहीद मुन्ना एवं मोहम्मद जावेद मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता केे दूसरे सेमीफाइनल मैच का नतीजा समस्तीपुर के पक्ष में रहा।शुक्रवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में समस्तीपुर की टीम ने 127 रनों से जीत हासिल की है। इसके पूर्व इस मैच का उद्घाटनकर्ता पूर्व क्रिकेटर सह चर्चित व्य


खगड़िया। स्थानीय जननायक कर्पूरी ठाकुर(जेएनकेटी) स्टेडियम में चल रहे शहीद मुन्ना एवं मोहम्मद जावेद मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता केे दूसरे सेमीफाइनल मैच का नतीजा समस्तीपुर के पक्ष में रहा।शुक्रवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में समस्तीपुर की टीम ने 127 रनों से जीत हासिल की है। इसके पूर्व इस मैच का उद्घाटनकर्ता पूर्व क्रिकेटर सह चर्चित व्यवसायी नवीन गोयनका द्वारा किया गया।मैच समाप्ति के पश्चात उन्होंने मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी पाने वाले को पांच हजार रुपये दिए। ****************************************************
सहरसा और समस्तीपुर के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच पर गौर करें तो समस्तीपुर की टीम ने टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान 258 रनों का लक्ष्य सहरसा की टीम को दिया।लेकिन जवाब में खेलने उतरी सहरसा की टीम 25.3 ओवरों में सभी 10 विकेट खोकर 131 रन पर ही लुढ़क गई।इस तरह समस्तीपुर की टीम फाइनल मे प्रवेश कर चुकी है और आज शनिवार को मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर की टीम के बीच फाइनल मैच खेला जा रहा है।बता दें कि समस्तीपुर टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए रामसुरेश ने 90 रन और एसपाक खान ने 88 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।सहरसा टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए सोनू और नंदकिशोर ने 3-3 विकेट लिये।सहरसा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए विशनू ने 38 रन और मुकेश ने 24 रन बनाया।
समस्तीपुर टीम के ओर से गेंदबाजी करते हुए सुधीर एवं अलोक ने 3-3 विवेक जबकि गीरीधर एवं सुमन ने 1-1 विकेट लिये।इस सेमीफाइनल मैच के दौरान अम्पायर की भूमिका सोबित कुमार एवं मनोहर कुमार निभा रहे थे जबकि तीसरे अम्पायर दीपक कुमार थे। ****************************************************
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।