एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया
खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के संसारपुर इलाके से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय ब्रह्मदेव चौधरी के बलिदान पर सवाल खड़े होते नजर आ रहे हैं। नगर परिषद खगड़िया अंतर्गत वार्ड नंबर 38 में स्थित वह सार्वजनिक सड़क, जो वर्षों से स्वर्गीय ब्रह्मदेव चौधरी के घर से लेकर हरदाचक गांव तक आवागमन का प्रमुख रास्ता रही है, उस पर कथित रूप से कुछ बिचौलियों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है। यही नहीं, सड़क से सटे लगभग 4 से 5 बीघा सरकारी धोबिया खड्डा पोखर पर भी अतिक्रमण का आरोप लगाया गया है।
इस मामले को लेकर स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र दीपक कुमार ने जिला प्रशासन, नगर परिषद और अंततः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र भेजकर पूरे प्रकरण से अवगत कराया है। दीपक कुमार का कहना है कि यह सड़क कभी बैलगाड़ी, चारपहिया वाहन और आम लोगों के आवागमन के लिए उपयोग में लाई जाती थी, लेकिन अतिक्रमण के कारण आज स्थिति यह हो गई है कि उनके पिता के घर तक साइकिल से पहुंचना भी मुश्किल हो गया है।
उन्होंने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में दो बार आवेदन दिया गया, साथ ही नगर परिषद खगड़िया के कार्यालय में भी लिखित शिकायत की गई, लेकिन अब तक न तो स्थल निरीक्षण हुआ और न ही अतिक्रमण हटाने की कोई कार्रवाई की गई। दीपक कुमार ने भावुक होकर कहा कि उनके पिता स्वर्गीय ब्रह्मदेव चौधरी ने देश की आजादी के लिए 14 वर्षों तक कारावास की सजा झेली थी, उनके कई साथी शहीद हुए थे और आजादी के बाद उन्होंने किसी भी प्रकार की सरकारी सुविधा लेने से इनकार कर दिया था, लेकिन आज उसी स्वतंत्रता सेनानी के घर तक जाने वाला रास्ता और आसपास की सरकारी जमीन कब्जे की भेंट चढ़ती जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो यह सार्वजनिक रास्ता और सरकारी पोखर पूरी तरह अतिक्रमण की चपेट में आ जाएगा। फिलहाल पूरे मामले को लेकर शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंच चुकी है और अब देखना यह है कि जिला प्रशासन और नगर परिषद इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए स्वतंत्रता सेनानी के परिवार और आम जनता को न्याय दिला पाते
खगड़िया
आजादी की लड़ाई लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानी ब्रह्मदेव चौधरी के बलिदान का अपमान? खगड़िया के संसारपुर में सड़क और सरकारी पोखर पर अवैध कब्जा,मुख्यमंत्री तक पहुंचा मामला
एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के संसारपुर इलाके से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय ब्रह्मदेव चौधरी के बलिदान पर सवाल खड़े होते नजर आ रहे हैं। नगर परिषद खगड़िया अंतर्गत वार्ड नंबर 38 में स्थित वह सार्वजनिक सड़क, जो वर्षों से स्वर्गीय ब्रह्मदेव चौधरी के


एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया


पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।