गौरव सिन्हा की रिपोर्ट
खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत खुटिया पंचायत के दिवंगत पूर्व मुखिया स्वर्गीय विजय कुमार यादव की चौदहवीं पुण्यतिथि के मौके पर आगामी छह जनवरी से रेलवे मैदान मानसी में अंतरराज्यीय फुटबाॅल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।इस टूर्नामेंट में नेपाल, बंगाल,झारखंड और बिहार की टीम भाग लेगी।उक्त आशय की जानकारी आज बुधवार को रेलवे मैदान मानसी में आयोजित प्रेस वार्ता में हिरोज क्लब मानसी के अध्यक्ष सह जाप नेता निलेश कुमार यादव ने दी।उन्होंने कहा कि,टूर्नामेंट की तैयारियां चल रही है।खेल संबंधित सभी सुविधाएं उपलब्ध होगी।वहीं जिला फुटबाॅल एसोसिएशन के सचिव शंकर कुमार सिंह ने कहा कि,विजय कुमार यादव एक अच्छे फुटबाॅलर के साथ-साथ लंबे समय से हिरोज क्लब मानसी के सचिव रहे।फुटबाॅल और फुटबाॅलर के लिए वे हमेशा तन मन धन से साथ खड़े होते थे।खेल के साथ-साथ समाजिक कार्यों में भी काफी आगे बढ़कर भाग लेते थे।उनके इसी विचार की वजह से विजय कुमार यादव को खुटिया पंचायत की जनता ने मुखिया बना दिया।फुटबॉलर विनय कुमार ने बताया कि,हम सभी फुटबाॅलर के लिए छह जनवरी का दिन काफी खास होता है।छह जनवरी को हिरोज क्लब के सचिव विजय कुमार यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर तेरह वर्षों से फुटबाॅल टूर्नामेंट का आयोजन होता आ रहा है।आगामी छह जनवरी को उनकी चौदहवीं पुण्यतिथि है। इस बार प्रदर्शन काफी बेहतर होगा।अलग-अलग राज्यों की टीमें इस टूर्नामेंट में भाग ले रही है।मौके पर जन अधिकार युवा परिषद के जिलाध्यक्ष अभय कुमार गुड्डू, युवा शक्ति के नेता धर्मेंद्र पौद्दार, क्रिकेटर श्रवण कुमार आदि उपस्थित थे।
खगड़िया
बहुचर्चित दिवंगत पूर्व मुखिया विजय यादव की पुण्यतिथि पर छह जनवरी से आयोजित होगा अंतरराज्यीय फुटबाॅल टूर्नामेंट,बहुत बड़े फुटबॉलर थे दिवगंत विजय कुमार यादव, याद कर भाव विह्वल हो जात
गौरव सिन्हा की रिपोर्ट खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत खुटिया पंचायत के दिवंगत पूर्व मुखिया स्वर्गीय विजय कुमार यादव की चौदहवीं पुण्यतिथि के मौके पर आगामी छह जनवरी से रेलवे मैदान मानसी में अंतरराज्यीय फुटबाॅल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।इस टूर्नामेंट में नेपाल, बंगाल,झारखंड और बिहार की टीम भाग लेगी।उक्त आशय की जानकारी आज बुधवार को रेलवे मैदान मानसी म

खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत खुटिया पंचायत के दिवंगत पूर्व मुखिया स्वर्गीय विजय कुमार यादव की चौदहवीं पुण्यतिथि के मौके पर आगामी छह जनवरी से रेलवे मैदान मानसी में अंतरराज्यीय फुटबाॅल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।इस टूर्नामेंट में नेपाल, बंगाल,झारखंड और बिहार की टीम भाग लेगी।उक्त आशय की जानकारी आज बुधवार को रेलवे मैदान मानसी में आयोजित प्रेस वार्ता में हिरोज क्लब मानसी के अध्यक्ष सह जाप नेता निलेश कुमार यादव ने दी।उन्होंने कहा कि,टूर्नामेंट की तैयारियां चल रही है।खेल संबंधित सभी सुविधाएं उपलब्ध होगी।वहीं जिला फुटबाॅल एसोसिएशन के सचिव शंकर कुमार सिंह ने कहा कि,विजय कुमार यादव एक अच्छे फुटबाॅलर के साथ-साथ लंबे समय से हिरोज क्लब मानसी के सचिव रहे।फुटबाॅल और फुटबाॅलर के लिए वे हमेशा तन मन धन से साथ खड़े होते थे।खेल के साथ-साथ समाजिक कार्यों में भी काफी आगे बढ़कर भाग लेते थे।उनके इसी विचार की वजह से विजय कुमार यादव को खुटिया पंचायत की जनता ने मुखिया बना दिया।फुटबॉलर विनय कुमार ने बताया कि,हम सभी फुटबाॅलर के लिए छह जनवरी का दिन काफी खास होता है।छह जनवरी को हिरोज क्लब के सचिव विजय कुमार यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर तेरह वर्षों से फुटबाॅल टूर्नामेंट का आयोजन होता आ रहा है।आगामी छह जनवरी को उनकी चौदहवीं पुण्यतिथि है। इस बार प्रदर्शन काफी बेहतर होगा।अलग-अलग राज्यों की टीमें इस टूर्नामेंट में भाग ले रही है।मौके पर जन अधिकार युवा परिषद के जिलाध्यक्ष अभय कुमार गुड्डू, युवा शक्ति के नेता धर्मेंद्र पौद्दार, क्रिकेटर श्रवण कुमार आदि उपस्थित थे।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।