खगड़िया(गौरव सिन्हा)।
चन्द लोगों के हाथों में संसाधन होने को जगदेव बाबू अन्याय का जन्मदाता मानते थे।जगदेव बाबू सामाजिक,आर्थिक व राजनीतिक बदलाव के मार्गदर्शक थे।उक्त बातें जदयू के जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने स्थानीय कचहरी रोड स्थित जनता दल यूनाइटेड के जिला कार्यालय में बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद की सौ वीं जयंती समारोह के मौके पर कही।प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद की सौ वीं जयंती समारोह बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई।जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल की अध्यक्षता में सर्वप्रथम उपस्थित पार्टी के नेताओं द्वारा उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया और अमर शहीद जगदेव बाबू अमर रहे आदि गगनभेदी नारे लगाए गए
जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि,जगदेव बाबू ने जीवन के अंतिम क्षण तक जाति के वर्चस्व को छिन्न किया।इतना ही नहीं,वह शोषित वर्ग के लोगों को उनके अपने अधिकारों के लिए प्रेरित करते रहे।श्री मंडल ने कहा कि,उनके पदचिन्हों पर चलकर लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में उनके अधूरे सपने को साकार कर रहे हैं।
पूर्व विधायक पूनम देवी यादव तथा पूर्व विधान पार्षद् सोनेलाल मेहता ने कहा कि, बिहार लेनिन शहीद जगदेव प्रसाद सदैव शोषितों व वंचितों के अधिकारों की लडाई लड़ते रहे।
उन्होंने नारा दिया था कि 'सौ में नब्बे शोषित हैं और नब्बे भाग हमारा है।'इसलिए धन-धरती और राज-पाट में भागीदारी चाहिए।आज उस नारे को बुलंद करते हुए संवैधानिक तौर पर शोषितों को न्याय दिलाने का काम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किए हैं।जगदेव प्रसाद वास्तव में दबे,कुचले और शोषितों के आवाज थे।
इस अवसर पर जदयू की प्रदेश महासचिव साधना देवी सदा,प्रदेश सचिव नीलम वर्मा,जिला प्रवक्ता अरविन्द मोहन आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,निर्मला कुमारी तथा मनीष कुमार सिंह,जिला उपाध्यक्ष राजकुमार फोगला, पंकज कुमार पटेल,पुरुषोतम अग्रवाल,पार्वती देवी,जिला महासचिव उमेश सिंह पटेल, प्रमोद कुमार सिंह,सुबोध यादव,जिला सचिव अनुज शर्मा,वकिल सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शहावउद्दीन,युवा जदयू के जिला अध्यक्ष नीतीश सिंह पटेल,खेल कूद प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभाकर सिंह मंटून,नगर परिषद् के अध्यक्ष जीतेन्द्र पटेल,मानसी प्रखण्ड के अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह,सदर प्रखण्ड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह,पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मदन मोहन मेहता, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष जियाउल हक, उदय प्रसाद सिंह,शनिचर सदा, ममता जायसवाल,मुन्नी जायसवाल,शान्ति देवी,अंगद कुमार,कमल किशोर पटेल, राज रोमेन कुशवाहा,फिरदोस आलम,रामप्रवेश यादव, बुलबुल यादव,मोइज उद्दीन, नीरज कुमार,बुद्धन सदा, दीपक कुमार,जीतेन्द्र कुमार मोहम्मद अंजर एवं मन्टून साह सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी के साथी उपस्थित थे।
समारोह समाप्ति के बाद जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने पत्रकारों को बताया कि,प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जदयू के सभी सातों प्रखण्डों में पार्टी के प्रखण्ड अध्यक्षों द्वारा भी हर्षोल्लास के साथ बिहार लेनिन शहीद जगदेव प्रसाद की सौ वीं जयंती समारोह मनायी गई।
खगड़िया
जदयू कार्यालय में धूमधाम से मनायी गयी जगदेव प्रसाद की जयंती, जिलाध्यक्ष बबलू मंडल ने कहा- सामाजिक,आर्थिक व राजनीतिक बदलाव के मार्गदर्शक रहे जगदेव बाबू के पदचिन्हों पर चलकर बिहार के
खगड़िया(गौरव सिन्हा)। चन्द लोगों के हाथों में संसाधन होने को जगदेव बाबू अन्याय का जन्मदाता मानते थे।जगदेव बाबू सामाजिक,आर्थिक व राजनीतिक बदलाव के मार्गदर्शक थे।उक्त बातें जदयू के जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने स्थानीय कचहरी रोड स्थित जनता दल यूनाइटेड के जिला कार्यालय में बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद की सौ वीं जयंती समारोह के मौके पर कही।प्रदेश नेतृत्व के


चन्द लोगों के हाथों में संसाधन होने को जगदेव बाबू अन्याय का जन्मदाता मानते थे।जगदेव बाबू सामाजिक,आर्थिक व राजनीतिक बदलाव के मार्गदर्शक थे।उक्त बातें जदयू के जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने स्थानीय कचहरी रोड स्थित जनता दल यूनाइटेड के जिला कार्यालय में बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद की सौ वीं जयंती समारोह के मौके पर कही।प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद की सौ वीं जयंती समारोह बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई।जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल की अध्यक्षता में सर्वप्रथम उपस्थित पार्टी के नेताओं द्वारा उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया और अमर शहीद जगदेव बाबू अमर रहे आदि गगनभेदी नारे लगाए गए
उन्होंने नारा दिया था कि 'सौ में नब्बे शोषित हैं और नब्बे भाग हमारा है।'इसलिए धन-धरती और राज-पाट में भागीदारी चाहिए।आज उस नारे को बुलंद करते हुए संवैधानिक तौर पर शोषितों को न्याय दिलाने का काम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किए हैं।जगदेव प्रसाद वास्तव में दबे,कुचले और शोषितों के आवाज थे।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।