नैयर आलम की रिपोर्ट खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड अंतर्गत भोराहाबासा ग्राम में आयोजित टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन जदयू नेता ऋषव कुमार ने किया।बताया गया कि इस टूर्नामेंट का आयोजन एमसी सी की टीम भोराहाबासा के द्वारा किया गया है।इस टूर्नामेंट में मधेपुरा,सहरसा, खगरिया टीम तीनों जिलों के क्रिकेट टीम शामिल होगी।सोमवार को पहला लीग मैच नारदपुर बनाम हनुमाननगर के बीच खेला गया।इस मैच में हनुमाननगर की टीम ने टॉस जीतकर नारदपुर की टीम को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया।नारदपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 13.2बॉल पर 86रन बनाकर सभी विकेट खो दिया।इस प्रकार हनुमाननगर की टीम को जीत के लिए87रन का लक्ष्य दिया गया।जबाब में उतरी हनुमाननगर की टीम ने जीत का पताका लहराया।हनुमाननगर की टीम की ओर से बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए ओपनर बल्लेबाज ने नाबाद 10.3गेंद में ही 87रन बनाकर टीम को जीत हासिल कराया।इस प्रकार हनुमाननगर की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।ऋषव कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन के लिए आयोजकों को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं।उन्होंने उपस्थित दर्शकों का भी हार्दिक अभिनंदन किया और 1गेंद पर बल्लेबाजी करके क्रिकेटरों का हौसला बढ़ाया।======================== मालूम हो कि मंगलवार को दूसरा लीग मैच काशनगर बनाम तिलाठी के बीच खेला जाएगा।मौके पर हनुमाननगर, नारदपुर के कप्तान, उपकप्तान सहित सत्यम कुमार,राहुल कुमार,रमन कुमार,श्रीकांत,अंकुश,सौरव, सुमित,साजन,सुदाम,सुनील संगम,जितेंद्र कुमार,पप्पू, सुमित,बिपिन,अहम आलम, जेम्स,कलाम,हसबुल,ललन, लोहा,एम्पायर इरसाद जी, जितेंद्र कुमार,कॉमेंटेटर मनोवर आलम,कमलेश, स्कोरर मो.नियाज,मोनाजिर , भोराहाबसा टीम के कप्तान मो.मनोवर,उपकप्तान मो. कमर,ग्रामीण मो.बलि आलम, मो.मुन्ना,मो.जुब्बेर,मो.सलीम, मो.तौकीर,मो.अशफाक,मो. इफ़्तेख़ार,मो. अहद,मो. हासिम,मो.मनीर,मनोज सिंह,बिनो सिंह,विष्णुदेव सिंह,प्रकाश सिंह,सना उल्लाह,मो.सरीफ,मो. रफ़ीक़,इंजमामूल,इब्राहिम, इशा,मो.मिस्टर, मो.साजिद, मेराज,रफ़ीक़,हेमंत कुमार सहित सैकड़ो दर्शकगण मौजूद थे। =========================