इरशाद अली/खगड़िया ब्यूरो
जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत के अमनी तथा मानसी नगर पंचायत में आज बुधवार को जातीय आधारित गणना विरोधी केन्द्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ पोल खोल अभियान चलाया गया।जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल को नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत जदयू नेताओं द्वारा काला पट्टा लगाकर केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह ने की।
जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि देश के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा- अतिपिछड़ा एवं अल्पसंख्यक सहित अन्य कमजोर वर्ग के आरक्षण और जाति आधारित गणना विरोधी केंद्रीय मोदी सरकार द्वारा भारत का संविधान और इतिहास बदलने का कथित प्रयास जारी है,जिसकी पोल खुल गयी है।तीसरे चरण के कार्यक्रम में काला पट्टा लगाकर केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ विरोध प्रकट करते हुए पोल खोल अभियान का समापन किया जाता है।उन्होंने कहा कि देश की जनता समझ चुकी है कि भाजपा से देश का भला होने वाला नही है।देश का भला देश के लोकप्रिय नेता व बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और 'इंडिया' महागठबंधन के नेतृत्व में ही संभव है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में न्याय के साथ सर्वांगीण विकास कर बिहार और बिहारियों की प्रतिष्ठा बढ़ाने का जिस तरह काम किये हैं,ठीक वैसे ही देश का विकास होगा।इसलिए नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने की जरूरत है और 2024 के लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करना है।
इस अवसर पर जदयू के जिला उपाध्यक्ष सह मानसी प्रखण्ड प्रभारी उमेश सिंह पटेल,जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, जिला महासचिव हिरानन्द सिंह,रामप्रवेश यादव,भविष्य सिंह,खेल प्रकोष्ठ के शंकर सिंह,प्रखण्ड कोषाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह,महासचिव भरत कुमार,प्रखण्ड उपाध्यक्ष गणेश कुशवाहा,बीरन सदा,पंकज तांती,पंचायत अध्यक्ष फन्टूश कुमार,राम उदय सिंह,पूर्व प्रमुख तपेन्द्र कुमार सिंह आदि सहित सैकडों की संख्या में शामिल कार्यकर्त्ताओं ने भाजपा के पोल खोल अभियान में शामिल होकर काला पट्टा लगाकर केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ विरोध प्रकट किया।
खगड़िया
जदयू नेताओं ने काला पट्टा लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन,अति पिछड़ा और कमजोर वर्ग विरोधी है मोदी सरकार:बबलू मंडल
इरशाद अली/खगड़िया ब्यूरो जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत के अमनी तथा मानसी नगर पंचायत में आज बुधवार को जातीय आधारित गणना विरोधी केन्द्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ पोल खोल अभियान चलाया गया।जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल को नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत जदयू नेताओं द्वारा काला पट्टा लगाकर केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रद


जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत के अमनी तथा मानसी नगर पंचायत में आज बुधवार को जातीय आधारित गणना विरोधी केन्द्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ पोल खोल अभियान चलाया गया।जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल को नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत जदयू नेताओं द्वारा काला पट्टा लगाकर केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह ने की।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।