खगड़िया
स्कूल की दीवार गिरने के कारण मौत के आगोश में समाए छह मजदूरों के परिजनों से प्रतिनिधि मंडल के साथ मिलकर लौटे जदयू के खगड़िया जिलाध्यक्ष बबलू मंडल ने कहा-इस घटना से दु:खी है जदयू परि
गौरव सिन्हा की रिपोर्ट खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना अंतर्गत चैधा बन्नी के चंडी टोला में बीते दिनों स्कूल की दीवार गिरने के कारण छह मजदूरों की मौत से हर कोई मर्माहत है।कोई घटना के समय को कोस रहा है,तो कोई नाला निर्माण कार्य के नाम पर बरती गई लापरवाही के लिए संबंधित लोगों को कसूरवार ठहरा रहा है।इधर पीड़ित परिवारों से मिलकर लौटे जदयू के खगड़िया जिलाध्यक्ष बबलू


खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना अंतर्गत चैधा बन्नी के चंडी टोला में बीते दिनों स्कूल की दीवार गिरने के कारण छह मजदूरों की मौत से हर कोई मर्माहत है।कोई घटना के समय को कोस रहा है,तो कोई नाला निर्माण कार्य के नाम पर बरती गई लापरवाही के लिए संबंधित लोगों को कसूरवार ठहरा रहा है।इधर पीड़ित परिवारों से मिलकर लौटे जदयू के खगड़िया जिलाध्यक्ष बबलू मंडल ने कहा कि इस घटना से पूरा जद यू परिवार दुःखी है। ===================================== इधर जदयू के पूर्व जिला प्रवक्ता अरविंद मोहन ने कहा कि खगड़िया जिला जनता दल यूनाइटेड की तरफ़ से एक प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल के नेतृत्व में घटनास्थल का दौरा करते हुए पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया गया और पार्टी व सरकार की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिलाया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रतिनिधि मंडल में महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष श्रीमति राका सहाय,महिला प्रकोष्ठ की जिला प्रवक्ता श्रीमति निर्मला देवी, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव चंदन कश्यप, जद (यू) के वरिष्ठ नेता दीपक कुमार सिन्हा, अशोक कुमार सिंह,मनोज कुमार सिंह, देवनारायण मंडल,कैप्टन योगेंद्र सिंह, रविन्द्र कुमार सिंह सहित पार्टी तमाम साथी उपस्थित थे। =========================================
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।