खगड़िया।

यूथ क्लब खगड़िया के 15वें स्थापना दिवस मौके पर आज शनिवार को खगड़िया प्रखंड अंतर्गत मथुरापुर मैदान में दो दिवसीय महिला/पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता का उद्घाटन खगड़िया के डीपीआरओ आनंद प्रकाश द्वारा किया गया।मौके पर विशिष्ट अतिथि के रुप में डॉक्टर प्रेम कुमार,डॉक्टर जैनेंद्र नाहर तथा डॉ शशि भारती उपस्थित थे।

कार्यक्रम का आगाज करते हुए सर्वप्रथम शहीद कैप्टन आनंद कुमार के तैल चित्र पर सभी आगत अतिथियों द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया।उसके उपरांत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।स्थापना दिवस मौके पर केक भी काटे गए।यूथ क्लब खगड़िया के अध्यक्ष प्रद्दुमन कुमार सिंह, संरक्षक रंजीत कांत वर्मा तथा सचिव मनीष कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से जानकारी देते हुए बताया कि दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आज पहला दिन है।कल मुंगेर और सहरसा की महिला/पुरुष टीमें भी भाग लेगी।इस अवसर पर आयोजित सभा का संचालन क्लब के सचिव मनीष कुमार सिंह ने किया।

डीपीआरओ आनंद प्रकाश ने यूथ क्लब खगड़िया के 15वें स्थापना दिवस की बधाई दी और कहा कि बीते 14 वर्षों से यूथ क्लब खगड़िया से जुड़े लोग लगातार स्वच्छता, रक्तदान,वृक्षारोपण,नशा मुक्ति,शिक्षा तथा खेल आदि आधारित कार्यक्रम चलाते रहे हैं।इसके लिए क्लब के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं।उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग यदि मेहनत करेंगे तो यहां से ज्यादा से ज्यादा संख्या में खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खगड़िया का मान बढ़ाएंगे।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नशा हमारे समाज को खोखला करता जा रहा है।इसके लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना होगा,तभी हमारे समाज के बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह पाएगा।

मौके पर मिथिलेश कुमार, जवाहर कुमार,रवि कुमार चौरसिया,अंबुज कुमार, शशिकांत रंजन,कुंदन कुमार, रोशन कुमार, सुबोध कुमार, कोषाध्यक्ष अमित कुमार, पवन,विकास कुमार, विशाल कुमार,डेविड,अक्षय कुमार, बबलू कुमार सिंह,प्रकाश कुमार,कृष्णा,उदय,कंचन कुमार,केशव,अरमान, विकास,चाहत,रामाशंकर आदि की भी सहभागिता दिखी।

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट