एसडीएफ न्यूज ब्यूरो
खगड़िया।आपने पति द्वारा पत्नी को प्रताड़ित किए जाने की बातें सुनी भी होगी और शायद देखा भी होगा,लेकिन पत्नी अगर पति को प्रताड़ित करे,तो शायद आप बहुत कुछ सोचने को मजबूर हो जाएंगे।आप चाहे जो कुछ सोचें, लेकिन जिले के बेलदौर प्रखंड क्षेत्र से कुछ ऐसा ही मामला सामने आ रहा है।मिल रही जानकारी के अनुसार एक शख्स के प्रेम में पागल महिला न केवल अपने पति को भोजन से वंचित रखती है, बल्कि तरह-तरह से प्रताड़ित भी करती है।हद तो यह है कि,कलयुगी पत्नी ने पति को मारपीट कर घर से बेघर भी कर दिया है।हालांकि पूरी सच्चाई क्या है,यह तो पुलिसिया जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।लेकिन बेलदौर थानाध्यक्ष को दिए गए आवेदन में सकरोहर गांव निवासी एतवारी सदा ने कहा है कि,उनकी कलयुगी पत्नी ने उसे मारपीट कर घर से बेघर कर दिया है।पत्नी भोजन तो नहीं ही देती है,तरह-तरह से प्रताड़ित भी करती है।भोजन के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे बेघर हुए पति का कहना है कि,बीते 27 मार्च की शाम में करीब 4 बजे वह अपनी पत्नी कारी देवी से कुछ बातचीत करना चाहता था।इसी बीच 55 वर्षीय सत्तन सिंह एवं उनकी पत्नी ने न केवल उन्हें गाली गलौज किया,गले में गमछे का फंदा लगाकर उसे जमीन पर पटक भी दिया।
एतवारी का कहना है कि,वह बेहोश हो गया,लेकिन उसकी पत्नी ने बेहोशावस्था में उसे छोड़ दिया।एतवारी के मुताबिक,उनकी पत्नी कारी देवी का सत्तन सिंह से प्रेम प्रसंग चल रहा है।जिसके कारण उनकी पत्नी उनके साथ बुरा बर्ताव करती है।
इधर,थाना अध्यक्ष पंकज प्रकाश का कहना है कि, एतवारी सदा द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में मामले की छानबीन करवाकर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
खगड़िया
कलयुगी पत्नी ने पति को प्रताड़ित करते-करते मारपीट कर,कर दिया घर से बेघर,दर-दर की ठोकरें खा रहे पीड़ित पति ने थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार
एसडीएफ न्यूज ब्यूरो खगड़िया।आपने पति द्वारा पत्नी को प्रताड़ित किए जाने की बातें सुनी भी होगी और शायद देखा भी होगा,लेकिन पत्नी अगर पति को प्रताड़ित करे,तो शायद आप बहुत कुछ सोचने को मजबूर हो जाएंगे।आप चाहे जो कुछ सोचें, लेकिन जिले के बेलदौर प्रखंड क्षेत्र से कुछ ऐसा ही मामला सामने आ रहा है।मिल रही जानकारी के अनुसार एक शख्स के प्रेम में पागल महिला न केवल अपने



एतवारी का कहना है कि,वह बेहोश हो गया,लेकिन उसकी पत्नी ने बेहोशावस्था में उसे छोड़ दिया।एतवारी के मुताबिक,उनकी पत्नी कारी देवी का सत्तन सिंह से प्रेम प्रसंग चल रहा है।जिसके कारण उनकी पत्नी उनके साथ बुरा बर्ताव करती है।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।