खगड़िया
8.50 करोड़ वाली व्यापारियों की सर्वोच्च संस्था कैट के खगड़िया चैप्टर का हुआ गठन,संजय खंडेलिया सहित तीन को बनाया संरक्षक, ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर 14को, उद्घाटन करेंगे डी
प्रवीण कुमार प्रियांशु खगड़िया जिला मुख्यालय के लोहा पट्टी स्थित अग्रसेन भवन में आगामी 14जून को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।ब्लड बैंक खगड़िया के सहयोग से कैट खगड़िया के तत्वाधान में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर के संदर्भ में जानकारी देते हुए खगड़िया जिलाध्यक्ष प्रमोद केडिया एवं महासचिव तुषार दहलान ने संयुक्त रुप से बताया कि कन्फेडरेशन ऑल इं


खगड़िया जिला मुख्यालय के लोहा पट्टी स्थित अग्रसेन भवन में आगामी 14जून को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।ब्लड बैंक खगड़िया के सहयोग से कैट खगड़िया के तत्वाधान में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर के संदर्भ में जानकारी देते हुए खगड़िया जिलाध्यक्ष प्रमोद केडिया एवं महासचिव तुषार दहलान ने संयुक्त रुप से बताया कि कन्फेडरेशन ऑल इंडिया ट्रेडर्स(कैट)की नवगठित खगड़िया इकाई के 31 सदस्यीय कार्यकारिणी गठन को प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा का अनुमोदन प्राप्त होने के उपरांत कई दौर की बैठकें हुई और विचार विमर्श के पश्चात कैट खगड़िया की कार्यकारिणी के गठन का मार्ग प्रशस्त हुआ।संयुक्त रुप से बताया गया कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की बढ़ती सक्रियता के मद्देनजर अधिकाधिक युवा व्यवसायियों को दायित्व दिया गया है।उन्होंने बताया कि कमेटी का विस्तार करते हुए राजेश केजरीवाल (सीए), मोहम्मद एम अहमद,मिहिप जैन एवं मनोज दास को उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई है, जबकि मुरारी यादव,पवन छपड़िया,नवीन गोस्वामी एवं संकट मोचन टेकड़ीवाल को सचिव बनाया गया है

पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।