खगड़िया(प्रवीण कुमार प्रियांशु)।
जिले के तमाम विद्यालय के रात्रि प्रहरियों की बैठक कोशी कॉलेज, खगड़िया के प्रांगण में आयोजित की गई।बैठक में बिहार विद्यालय रात्रि प्रहरी संघ की खगड़िया जिला इकाई का गठन करते हुए विकाश कुमार को खगड़िया जिला रात्रि प्रहरी संघ का अध्यक्ष,शशि कुमार को जिला सचिव,पवन कुमार को कोषाध्यक्ष,चंद्र भूषण कुमार को जिला उपाध्यक्ष एवं विकास कुमार को सर्वसम्मति से जिला प्रवक्ता मनोनीत किया गया।
बैठक में रात्रि प्रहरी के विभिन्न मांगों की चर्चा करते हुए कहा गया कि,रात्रि प्रहरी के स्थायीकरण,ससमय वेतन का भुगतान,वेतन में बढ़ोत्तरी एवं रात्रि प्रहरी को राज्य कर्मी का दर्जा देते हुए परिचारी या लिपिक में समायोजन आदि के लिए एकजुटता जरुरी है। संघ के नवमनोनित पदाधिकारियों ने कहा कि, प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार आगामी 16 दिसम्बर को पटना के गर्दनीबाग में आयोजित होने वाले महाधरना में शामिल होने के लिए जिले से रात्रि प्रहरियों का जत्था रवाना हो और महाधरना को सफल बनाए।
खगड़िया
बिहार विद्यालय रात्रि प्रहरी संघ की खगड़िया जिला इकाई का हुआ गठन,विकाश कुमार बने जिलाध्यक्ष,तो पवन को मिली कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी
खगड़िया(प्रवीण कुमार प्रियांशु)। जिले के तमाम विद्यालय के रात्रि प्रहरियों की बैठक कोशी कॉलेज, खगड़िया के प्रांगण में आयोजित की गई।बैठक में बिहार विद्यालय रात्रि प्रहरी संघ की खगड़िया जिला इकाई का गठन करते हुए विकाश कुमार को खगड़िया जिला रात्रि प्रहरी संघ का अध्यक्ष,शशि कुमार को जिला सचिव,पवन कुमार को कोषाध्यक्ष,चंद्र भूषण कुमार को जिला उपाध्यक्ष एवं विकास क



पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।