एसडीएफ न्यूज ब्यूरो
Khagaria:नगर परिषद खगड़िया के वार्ड संख्या 18 अंतर्गत नगर परिषद कार्यालय परिसर में लगभग 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन नगर सभापति अर्चना कुमारी द्वारा फीता काटकर किया गया।
यह शौचालय न सिर्फ आधुनिक सुविधाओं से लैस है,बल्कि दिव्यांगजनों के लिए समर्पित पहली सार्वजनिक सुविधा भी है।
उद्घाटन के अवसर पर नगर सभापति ने कहा कि इस शौचालय के निर्माण से नगर परिषद कर्मियों सहित आम नागरिकों को काफी राहत मिलेगी।उन्होंने बताया कि शौचालय को पूर्णतः आधुनिक रूप में तैयार किया गया है, जिसमें दिव्यांगजनों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
उन्होंने कहा कि,नगर परिषद खगड़िया शहर के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में अन्य स्थानों पर भी सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जिसे क्रमशः जनता को समर्पित किया जाएगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय वार्ड पार्षद शाहिद आलम एवं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि नौशाद आलम ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि शबनम जबीन, उपसभापति प्रतिनिधि मोहम्मद शहाबुद्दीन,सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा,आर्किटेक्ट शुभम कुमार,मोहन राय,विक्की, गुलशन,जवाहर,पप्पू,सन्नी, बबलू,सचिन,रवि सिंह राजपूत, मनीष चौधरी,नवीन गोयनका, अमित गुप्ता,सलारे आज़म वारसी,अफरोज आलम,सद्दाम अली,सोनू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
खगड़िया
खगड़िया को मिला अत्याधुनिक सामुदायिक शौचालय, दिव्यांगजनों के लिए पहली बार विशेष सुविधा!
एसडीएफ न्यूज ब्यूरो Khagaria:नगर परिषद खगड़िया के वार्ड संख्या 18 अंतर्गत नगर परिषद कार्यालय परिसर में लगभग 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन नगर सभापति अर्चना कुमारी द्वारा फीता काटकर किया गया। यह शौचालय न सिर्फ आधुनिक सुविधाओं से लैस है,बल्कि दिव्यांगजनों के लिए समर्पित पहली सार्वजनिक सुविधा भी है। उद्घाटन के अवसर पर नगर सभ






पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।