एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया
खगड़िया सदर प्रखंड के उत्तर माड़र पंचायत अंतर्गत बलौर गांव में मंगलवार को विधायक बबलू कुमार मंडल ने अपने निजी कोष से खोनमा धार पर निर्मित पीपा पुल का उद्घाटन किया।लंबे समय से पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों,किसानों और छात्र- छात्राओं को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।पीपा पुल के निर्माण से अब स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
उद्घाटन के अवसर पर विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों की समस्या से वे लंबे समय से अवगत थे और उनकी मदद करना चाहते थे।उन्होंने कहा कि लोगों की परेशानी नजरों में आते ही उन्होंने निजी कोष से पुल को दुरुस्त कराने का निर्णय लिया,विधिवत पूजा- अर्चना के साथ निर्माण कार्य शुरू कराया और आज उसका उद्घाटन कर लोगों को समर्पित किया।
उन्होंने कहा कि इस पुल के बनने से विशेष रूप से खेती करने वाले किसानों और विद्यालय एवं कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को काफी सुविधा होगी।बरसात के दिनों में आवागमन की कठिनाई अब काफी हद तक दूर हो जाएगी।
विधायक ने यह भी बताया कि उन्होंने बलौर,बोचघसका और कामाथान में स्थायी पुल निर्माण का मुद्दा बिहार विधानसभा में प्रमुखता से उठाया है।इस पर सरकार ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।उन्होंने विश्वास जताया कि इन गांवों के लोगों को जल्द ही स्थायी पुल की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में सार्थक पहल की जाएगी।
इस अवसर पर जदयू नेता दीपक सिन्हा,जेडीयू के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष राज कुमार फोगला,उमेश सिंह पटेल,विकास मेहता,विवेक भगत,ब्रज किशोर शर्मा,ओम प्रकाश शर्मा,धीरेंद्र शर्मा, रामानंद यादव,मुकेश मंडल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, बुजुर्ग,महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।उद्घाटन के बाद ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से लंबित आवागमन की समस्या का तत्काल समाधान होने से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
खगड़िया
खगड़िया: वर्षों की परेशानी पर लगा विराम! विधायक बबलू कुमार मंडल ने अपने निजी कोष से बनवाया खोनमा धार पर पीपा पुल, किसानों, छात्र-छात्राओं और हजारों ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, अब
एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया खगड़िया सदर प्रखंड के उत्तर माड़र पंचायत अंतर्गत बलौर गांव में मंगलवार को विधायक बबलू कुमार मंडल ने अपने निजी कोष से खोनमा धार पर निर्मित पीपा पुल का उद्घाटन किया।लंबे समय से पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों,किसानों और छात्र- छात्राओं को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।पीपा पुल के निर्माण से अब स्थानीय लो


एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।